Tejasvi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार की सुबह अपने जीवन की एक बड़ी खुशखबरी साझा की। बता दें कि तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी तेजस्वी यादव को बधाई दी।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा, ‘गुड मॉर्निंग! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!’
ये भी पढ़ेंः Patna: पटना में गंगा किनारे 8km लंबी होगी 4 लेन सड़क, ये रही डिटेल

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अस्पताल से अपने नवजात बेटे की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसे देखकर शुभकामनाओं का तांता लग गया। बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी को एक बेटी भी है, जिसका नाम कात्यायनी है।
ये भी पढ़ेंः Patna Metro: पटना में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, ये रहा रूट चार्ट
सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी तेजस्वी यादव को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘तेजस्वी यादव जी को पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’
