Patna Metro: राजधानी पटना को जल्द ही मेट्रो सेवा की सौगात मिलने वाली है।
Patna Metro: राजधानी पटना को जल्द ही मेट्रो सेवा (Metro Service) की सौगात मिलने वाली है। राज्य सरकार ने इसके पहले चरण के संचालन की तैयारी तेज़ कर दी है और 15 अगस्त 2025 तक मेट्रो (Metro ) शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी बीच पटना मेट्रो का पहला रूट चार्ट (Route Chart) जारी कर दिया गया है, जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले रूट पर ट्रायल (Trial) रन भी जल्द शुरू हो सकता है। पढ़िए पूरी खबर…

जानिए कैसा होगा मेट्रो का पहला रूट?
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट (Patna Metro Project) के पहले चरण में मलाही पकड़ी से ISBT तक मेट्रो का संचालन होगा। यह रूट 14.45 किलोमीटर लंबा है और उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का हिस्सा है। शुरुआत में इसमें 6.63 किमी का हिस्सा एलिवेटेड होगा, यानी यह मेट्रो ट्रैक जमीन से ऊपर रहेगा। इस रूट पर मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और ISBT जैसे प्रमुख स्टेशन होंगे। आगे चलकर मलाही पकड़ी से पटना यूनिवर्सिटी तक दो और स्टेशन जोड़े जाने की योजना है।
ये भी पढ़ेंः Patna News: राजगीर खेल परिसर के निर्माण से बिहार को मिली नई पहचान
वहीं, मेट्रो के एक अन्य कॉरिडोर की लंबाई 17.93 किमी होगी, जो दानापुर से शुरू होकर नेहरू पथ होते हुए खेमनीचक तक जाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के सहयोग से बिहार सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है।

एयरपोर्ट से बिहटा तक भी जुड़ेगी मेट्रो
पटना मेट्रो (Patna Metro) के विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नई योजना के तहत पटना एयरपोर्ट को बिहटा एयरपोर्ट से मेट्रो के जरिए जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी और इस प्रोजेक्ट पर भी कार्य जल्द शुरू होगा।
ये भी पढ़ेंः Patna: अंचल कार्यालयों की रैंकिंग जारी, अप्रैल में बांका का फुल्लीडुमर अंचल पहले स्थान पर
सुविधाओं से लैस होगी पटना मेट्रो
मेट्रो में यात्रियों (Passengers) की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। शुरुआती चरण में तीन रेक चलाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक में लगभग 150 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। भविष्य में मेट्रो को छह कोच के साथ भी संचालित किया जाएगा। सभी कोच पूरी तरह वातानुकूलित होंगे और इनमें सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई कनेक्टिविटी और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
