TATA: बिजली की टेंशन होगी खत्म, टाटा के इस फार्मले से मिलेगी पर्याप्त बिजली
TATA: इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी और कूलर चलाते हैं। एसी कूलर चलने से लोगों के बिजली बिल भी खूब आते हैं। अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill) से परेशान हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आपको बता दें कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती तो अब एक आम समस्या बन चुकी है। गर्मियों के सीजन में एयर कंडीशनर (AC), पंखे और दूसरे उपकरण बिजली की खपत को कई गुना तक बढ़ा देते हैं। जिससे लोगों को मोटा बिजली बिल आने लगता है। इस बढ़ते हुए बिजली बिल से अगर आप भी परेशान हो चुके हैं, तो अपने लिए एक परमानेंट समाधान TATA 2kW Solar System खरीद सकते हैं। यह नया सोलर सिस्टम (Solar System) नार्मल सोलर सिस्टम की तुलना में 30% तक ज्यादा बिजली उत्पन्न करने में सक्षम है।

ये भी पढे़ंः Credit Card: नया क्रेडिट बनवाने जा रहे हैं तो ये खबर पढ़ लीजिए
TATA 2kW Solar System अभी न सिर्फ आपके बिजली बिल को कम करेगा, बल्कि आपको 5 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 25 साल तक फ्री बिजली का बेनिफिट भी प्रदान करता है। इस धमाकेदार प्रोडक्ट की खास बात है कि, कंपनी फ्री इंस्टॉलेशन के साथ फ्री मेंटेनेंस भी ऑफर करती हैं। अगर आप भी अपने लिए 2kW Solar System लगवाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है।
TATA 2kW Solar System जबरदस्त समाधान
टाटा सोलर वर्तमान समय में भारतीय सोलर पावर के क्षेत्र में एक बड़ा और फेमस नाम बन गया है। टाटा कंपनी ने अपने सोलर पैनल की क्वालिटी और कैपेसिटी को ग्राहकों के विश्वास के मुताबिक तैयार किया है। अगर आप छोटे या फिर कंपैक्ट डिजाइन वाले सोलर पैनल की खोज कर रहे हैं तो 2kW सोलर सिस्टम एक अच्छा विकल्प साबित होगा।
ये भी पढे़ंः New Delhi: फ्रेशर्स के लिए सुनहरा अवसर, NICE 2025 में कक्षा 12 पास विद्यार्थियों के लिए ‘ACA’ श्रेणी शुरू
इस सोलर सिस्टम के तहत 2 किलोवाट की पावर उत्पन्न की जा सकती हैं। जिससे आपके घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाया जा सकता है। खास तौर पर बड़े घर जहां पर 500 से 700 यूनिट्स से भी ज्यादा मासिक बिजली खर्च बढ़ जाता है, आप ऐसे स्थान पर टाटा के 2 किलो वाट सोलर सिस्टम का भरपूर उपयोग कर सकते हैं।
TATA 2kW Solar System की खास बातें
TATA 2kW Solar System की सबसे अच्छी बात यह है कि, यह प्रोडक्ट आपको करीब 25 सालों से भी ज्यादा समय तक बिजली बिल जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। सामान्यतः 500 से 700 यूनिट्स तक बिजली को हर महीने फ्री कर देगा। देखा जाए तो आप इसे डायरेक्ट ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही यह हमारे पर्यावरण के लिए भी एक महत्वपूर्ण संसाधन है।
गर्मियों के दिनों में लोग ज्यादातर एयर कंडीशनर और पंखे बहुत प्रयोग करते हैं। इसके कारण बिजली बिल में भी काफी वृद्धि हो जाती है, लेकिन सोलर पैनल्स के साथ आप इन उपकरणों को बिना किसी चिंता के नॉनस्टॉप 24 घंटे तक चला सकते हैं।
सरकार देगी सब्सिडी
भारत सरकार के द्वारा सोलर पैनल और सौर ऊर्जा प्रभाव को बढ़ाने के लिए सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर कई प्रकार की सब्सिडी ऑफर की जा रही है। आप भी कम से कम कीमत पर अपने लिए टाटा सोलर (TATA Solar) खरीद सकते हैं। इसकी ज्यादा जानकारी आपको डीलरशिप से प्राप्त होगी। क्योंकि यह कीमत राज्य और क्षेत्र के अनुसार विभिन्न हो सकती हैं।
फ्री में होगा इंस्टॉलेशन
TATA 2kW Solar System की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया (Installation Process) बहुत ही सरल है। साथ ही TATA एक्सपीरियंस इंस्टॉलर्स इसे बिल्कुल फ्री में लगते हैं। इस सोलर सिस्टम को वर्ष में मात्र 1 बार मेंटेनेंस की आवश्यकता पड़ती हैं। जिसे 5 साल तक कंपनी के तहत बिल्कुल फ्री में किया जाएगा।
जान लीजिए कितनी है कीमत
TATA 2kW Solar System की असल कीमत भारतीय मार्केट में कैपेसिटी के अनुसार ₹90,000 से ₹1,20,000 तक पहुंच जाती हैं। जिसमें महत्वपूर्ण उपकरण सोलर पैनल्स, इन्वर्टर, वायरिंग, और इंस्टॉलेशन भी शामिल है। लेकिन इसे कम से कम कीमत पर लगाने के लिए आपको सोलर सब्सिडी और वित्तीय योजनाओं का लाभ लेना पड़ेगा, और केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की तरफ से अतिरिक्त योजनाओं का भी बेनिफिट मिलता है। इत्यादि सुविधाओं का लाभ लेकर आप केवल 45000 रुपए तक की न्यूनतम कीमत में टाटा का 2 किलो वाट सोलर सिस्टम इनस्टॉल कर सकते हैं।
