Delhi University

Delhi University: DU की एक प्रिंसिपल ने क्लासरूम की गोबर से पुताई की..वजह जान होंगे हैरान

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi University: डीयू की प्रिंसिपल ने गाय के गोबर से की क्लासरूम पुताई, जानिए क्या है कारण

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के एक कॉलेज की प्रिंसिपल (Principal) क्लासरूम (Classroom) की दीवारों पर गाय के गोबर का लेप लगाती हुई दिखाई देती हैं। ऐसा करते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह अपने स्टाफ की सहायता से दीवारों पर गोबर लगाती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ेंः Women Fight: नोएडा की इस सोसायटी में क्यों भिड़ीं महिलाएं..देखिए वीडियो


आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज (Laxmibai College) की प्रिंसिपल को कक्षा की दीवारों पर गाय के गोबर का लेप लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला (Principal Pratyush Vatsala) ने मीडिया को बताया कि यह काम एक संकाय सदस्य द्वारा किए जा रहे शोध का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का नाम पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके ताप तनाव नियंत्रण (हीट स्ट्रेस कंट्रोल) का अध्ययन है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला के अनुसार यह प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि मैं एक सप्ताह के बाद पूरे शोध का विवरण साझा कर पाऊंगी। शोध पोर्टा केबिन में किया जा रहा है। मैंने उनमें से एक को खुद ही लेपा है क्योंकि प्राकृतिक मिट्टी को छूने से कोई नुकसान नहीं होता है। कुछ लोग पूरी जानकारी जाने बिना गलत सूचना फैला रहे हैं। वीडियो में वत्सला स्टाफ की सहायता से दीवारों पर गोबर लगाती नजर आ रही हैं।

ये भी पढे़ंः Weather Update: 24-48 घंटे में मौसम मचाएगी तबाही..इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को कॉलेज के शिक्षकों के समूह ने ही शेयर किया है। इसमें बताया गया कि सी ब्लॉक में क्लासरूम को ठंडा रखने के लिए देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने संदेश में लिखा कि जिन लोगों की कक्षाएं यहां हैं, उन्हें जल्द ही ये कमरे नए रूप में मिलेंगे। आपके शिक्षण अनुभव को सुखद बनाने के पूरे कोशिश किए जा रहे हैं। 1965 में स्थापित और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर बना यह कॉलेज अशोक विहार में स्थित है और दिल्ली सरकार के अधीन संचालित होता है।