Gmail

Gmail: जीमेल का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सावधान करने वाली खबर

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Gmail: जीमेल यूजर्स हो जाएं सावधान, नहीं तो होगी बड़ी समस्या

Gmail: आजकर जीमेल का इस्तेमाल तो हर कोइ कर रहा है। ऑफिस का काम हो या कोई दूसरा जीमेल की सहायता से आसानी से होता है। इसी बीच जीमेल (Gmail) प्रयोग करने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। अगर आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो आपके जीमेल के जरिए भी स्कैम (Gmail Scam) हो सकता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इन दिनों जीमेल के माध्यम से भी स्कैम हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक Gmail पर अब लोगों को गुगल (Google) की ओर से कई तरह के मेल (Mail) आ रहे है। इन मेल के जरिए लोगों से उनकी पर्सनल डिटेल मांगी जा रही है।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Truecaller ने दिखाया AI का जादू, अब आपके मैसेज पहले से ज़्यादा स्मार्ट!
ये मेल (Mail) लोगों को Google नहीं बल्कि स्कैमर्स की तरफ से भेज जा रहे हैं। आपको ये बता दें कि, अगर आपको ऐसे मेल आते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि स्कैमर्स जो मेल भेज रहे हैं वह बिल्कुल असली जैसे ही लगते हैं। इसके साथ ही इन मेल का डिजाइन और भाषा असली जैसी जिसे देखकर कोई भी धोखा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन मेल में स्कैमर्स द्वारा ऐसा दिखाया जाता है कि, जैसे Google को किसी सरकारी अथॉरिटी की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है। जिसके लिए Gmail यूजर्स को अपनी मेल, फोटो, मैप की व अन्य डेटा की पूरी जानकारी देनी होगी।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि स्कैमर्स (Scammers) यूजर्स को ऐसे दिखा रहे हैं कि, उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है बल्कि सिर्फ गुगल तक ही सीमित हैं। इससे यूजर्स अपने आपको सुरक्षित समझे और बिना कुछ सोचे समझे लिंक या रिक्वेस्ट को ओपन कर ले। यूजर्स को बता दें कि, स्कैमर्स द्वारा भेजी गई फर्जी मेल को ध्यान से देखा जाए तो इसके बारे में जानकारी हो सकती है।
इस मेल्स में कई फर्जी डिटेल्स (Fake Details) होती है, जिसमें फर्जी गुगल अकाउंट आईडी, फेक सपोर्ट रेफरेंस नंबर और दूसरे ऑफिसियल टाइप के एलिमेंट्स होते हैं, जिनका कोई मतबल नहीं है। आपको ये भी बता दें कि, Google द्वारा अपने यूजर्स को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस स्कैम को लेकर एक बयान भी जारी किया गया है। गूगल का कहना है कि फेक मेल्स को रोकने के लिए नई सिक्योरिटी लागू की जा रही है। इसी साथ ही कंपनी ने Two-Factor Authentication (2FA) और Passkeys को ऑन करने की सिफारिश की है ताकि सभी के अकाउंट सेफ रहें।

ये भी पढे़ंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 25 हज़ार लोगों को मिलेगा रोजगार

बरतें ये सावधानी

किसी भी मेल को यूजर्स जल्दबाजी में न खोले और न ही किसी भी प्रकार का कोई रिएक्ट करें।
मेल को ध्यान से पढ़ें।
शक होने पर साइबर हेल्पलाइन व जानकार से सलाह लें।
2FA और Passkeys की सिक्योरिटी सेटिंग्स On करें।