Surya Gochar

Surya Gochar: सावन में सूर्य के गोचर होने से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

Yours राशि
Spread the love

Surya Gochar: सावन के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

Surya Gochar: सावन के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य (Raja Soory) राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। अभी सूर्य मिथुन राशि (Gemini) में हैं, जहां गुरु भी विराजमान हैं। सावन में सूर्य मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष (Astrology) में सूर्य को आत्मा, पिता, अधिकार, नेतृत्व और उच्च पद का कारक माना जाता है, जो सम्मान, प्रतिष्ठा और ऊर्जा का प्रतीक है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव मन के कारक हैं। सूर्य और चंद्र के संयोग से इस दौरान अमावस्या योग भी बनेगा। आइए जानें, सूर्य के इस गोचर से किन राशियों को लाभ होगा।

Pic Social Media

इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar: 29 अगस्त तक इन राशियों के लिए शानदार समय!

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर नौकरी में उन्नति के अवसर लाएगा। व्यक्तिगत जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप इन्हें आसानी से संभाल लेंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों पर सूर्य का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। समाज और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताएं। पिता की सेवा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहें।

ये भी पढ़ेंः Sawan: सावन में एक साथ 4 ग्रह वक्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मकर राशि

मकर राशि वालों को अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करना होगा। समय अनुकूल है, लेकिन बड़े निवेश से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस दौरान अतिरिक्त आय के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ होगा।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।