Noida में बसने जा रहा आध्यात्मिक शहर..निवेश करने वालों की होगी चांदी

TOP स्टोरी गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

नीलम सिंह चौहान,ख़बरीमीडिया

Spiritual City Yamuna In Noida: एजुकेशन और रोजगार हब के रूप में पहचान रखने वाले दिल्ली एनसीआर को आने वाले दिनों में आध्यात्मिक नगरी के रूप में पहचान मिलने वाली है। दरअसल यमुना प्राधिकरण क्षेत्र पर्यटन, योग और अध्यात्म के लिए जाना जाएगा। यहां कि गौर यमुना सिटी में भगवान श्री कृष्ण की 108 फीट और आदि योगी शिव की 260 फीट ऊंची मूर्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।

ये भी पढ़ें: Noida-ग्रेटर नोएडा..कोचिंग सेंटर्स को लेकर नई गाइडलाइन आ गई

इसी के साथ राया हेरिटेज सिटी और आगरा अर्बन नोड में इन प्रतिमाओं के अलावा कथा वाचनालय , प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र , वेलनेस सेंटर जैसी फैसिलिटीज लोगों के ध्यान को अपनी और अधिक केंद्रित कर सकेंगे।

pic-social media

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण अभी भी किया जा रहा है। इसी के चलते यहां औधोगिक निवेश बढ़ा है और देश से लेकर के विदेश की बड़ी बड़ी कंपनियों में औधोगिक इकाइयां लगाने की दिशा में काम किया जा रहा है। फिल्म सिटी , पॉड टैक्सी और मेडिकल डिवाइस पार्क यहां के लिए माइल स्टोन साबित होंगें। इन सब के बीच यमुना सिटी के बीच यमुना सिटी की नई पहचान पर्यटन, योग और अध्यात्म के तौर पर की जाएगी। इसको लेकर भी तेजी के साथ काम किया जा रहा है। बड़े बड़े रियल स्टेट समूह यहां पर आने के लिए तैयार हैं। इन समूहों में आने से ये इलाका पर्यटन की दृष्टि से और भी अधिक खास हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: 15% फीस वापसी..SC के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले स्कूल नपेंगे!

इस इलाके में वहीं रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स लाने की तैयारी कर रहे एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि निश्चित तौर पर यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास का एरिया बहुत ही ज्यादा तेजी से विकसित हो रहा है। इसके चलते ग्रेटर नोएडा कर नोएडा का तेजी से विकास हो रहा है। अध्यात्म को बढ़ावा मिलने से ये क्षेत्र लोगों के रहने के लिए और भी बेहतर बन जाएगा और लोगों में यहां रहने की दिलचस्पी बढ़ जाएगी।

READ: khabrimedia, Top news-Latest News- Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi