Health Tips: कमर दर्द से परेशान..इन बातों पर दें ध्यान

दिल्ली NCR हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Health Tips: कमर दर्द आजकल बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है, लेकिन देखा गया है कि पुरुषों से ज्यादा महिलाएं इनसे पीड़ित हैं। ऐसे में ये जानिए कि आखिरकार क्या है इसके पीछे की मुख्य वजह और कैसे आप कमर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

pic-social media

कमर दर्द या पीठ दर्द की समस्या आम हो गई है। आजकल कम उम्र के लोग भी इस समस्या का शिकार बनते जा रहे हैं। कम उम्र के लोग भी इसके चलते उठने बैठने या चलने में लगातर दिक्कतों का सामना करते हैं। ये समस्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में ज्यादा देखी गई है।

जानिए क्या है मुख्य वजह। जिसे जानकर आप अपनी लाइफस्टाइल में सुधार कर सकते हैं। ताकि आप बढ़ती उम्र में फिट भी रहें और इस तरह की समस्या से शरीर भी बचा रहे।

  1. सुस्त लाइफस्टाइल
    क्या आपको पता है सुस्त लाइफस्टाइल भी कमर दर्द का मुख्य कारण है। 40 वर्ष की उम्र के बाद औरतें एक्सरसाइज बंद कर देती हैं। इससे धीरे धीरे इनका फैट बढ़ने लग जाता है। जिसके चलते कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती है। साथ ही साथ हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, विटामिन डी की कमी होने लग जाती है। ये सारी चीजें धीरे धीरे कमर दर्द का कारण बनती हैं।
  2. मेनोपॉज
    उम्र बढ़ना इसे कोई रोक तो नहीं सकता पर यदि ध्यान न दिया जाए तो ये दिक्कतों को बढ़ा जरुर देता है। इसी तरह एक औरत एक उम्र के बाद मेनोपॉज की स्थिती में पहुंच जाती है जहां से कमर में दिक्कत होनी शुरू हो जाती है।
  3. वेट का बढ़ना
    वेट गेन होना यानी कि मोटापा भी कमर दर्द का एक कारण है। महिलाओं को सही लाइफस्टाइल अपनाकर अपने आप को हेल्थी रखना चाहिए। बैठते समय इस बात का ध्यान देना चाहिए कि सीधे बैठे, साथ ही रोजाना टहलें और व्यायाम करें। अगर विटामिन डी या कैल्शियम की कमी लग रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

4.ऑस्टिओपोरोसिस
40 वर्ष की एज की महिलाएं एस्ट्रोजन की कमी के चलते प्री मेनोपॉज अवधि का अनुभव करती हैं, जिसका असर उनके हड्डियों के उपर भी पड़ता है। जिसे वजह से कमर दर्द या पीठ का दर्द होना शुरू हो जाता है। ऐसे में आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर कमरदर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

READ: Hindi News-Lifestyle-Health &FitnessGood Health-health news in hindi- health update-हेल्थ से जुड़ी जानकारी- today news health-health care- khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-