Shani-Rahu: 30 सालों बाद होगी शनि-मीन की युति, इन राशियों पर होगा बुरा असर
Shani-Rahu: सभी ग्रहों में शनि देव को बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना गया है। इसके साथ ही शनिदेव (Shanidev) को बहुत ही निष्ठुर माना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि शनिदेव न किसी के सगे हैं और न ही किसी के पराये हैं। वे न्याय के देवता माने जाते हैं। शनिदेव (Shanidev) प्राणियों के कर्मों के आधार पर निरपेक्ष भाव से उसे अच्छा या खराब फल प्रदान करते हैं। शनि जब भी गोचर करते हैं तो सभी 12 राशियां किसी न किसी तरीके से प्रभावित होती हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: मनोकामना पूरा होने के लिए शनिवार को इन जगहों पर जलाएं दीपक

आपको बता दें कि अब 30 साल बाद शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि (Pisces) में प्रवेश करने वाले हैं। मीन राशि में शनि की युति राहु से होगी, जिन्हें पापी ग्रह माना जाता है। इन दोनों प्रलंयकारी ग्रहों के साथ आने से 29 मार्च के बाद विनाशकारी पिशाच योग का निर्माण हो रहा है। यह योग 3 राशियों पर कहर बनकर बरसेगा। राहु और शनि दोनों मिलकर उनकी जिंदगी में तांडव करने जा रहे हैं, जिससे न केवल वे भारी आर्थिक नुकसान का सामना कर सकते हैं या कोई गंभीर बीमारी उन्हें अपने चपेटे में ले सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि राहु-शनि किन राशियों पर कहर बरपाने जा रहे हैं।
राहु-शनि युति से इन राशियों को होगा नुकसान
वृषभ राशि
शनि देव 29 मार्च को वृषभ राशि (Taurus Horoscope) के पंचम भाव में गोचर होंगे। इससे आपकी राशि में पिशाच योग बनेगा। ऐसे में छात्रों का पढ़ाई- लिखाई में समस्या आ सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। किसी सगे-संबंधी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान के गलत संगत में पड़ने या पढ़ाई में पिछड़ जाने की स्थिति बन सकती है।आपको पेट से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है। पैसों के नुकसान होने का डर सताता रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Holastak: होली तक घर में बिल्कुल न करें ये 5 काम, नहीं तो…!
सिंह राशि
सिंह राशि (Leo Horoscope) के जातकों की कुंडली के अष्टम भाव में पिशाच योग बन रहा है। साथ ही आपके लिए कंटक शनि की पनौती भी शुरू हो रही है। इस कारण से आप पुलिस-कचहरी का भी सामना कर सकते हैं। आपके खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपको अचानक किसी भारी खर्चे का सामना करना पड़ेगा, जिससे आपकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मीन राशि
मीन राशि (Pisces) के लोगों के लग्न भाव में पिशाच योग का निर्माण हो रहा है। पिशाच योग बनने से कारोबारियों को बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। उनके पैसे भी डूब सकते हैं या सौदे हाथ से निकल सकते हैं। आपको शारीरिक या मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन के मामले में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ आपका झगड़ा हो सकता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।