Vastu Tips

Vastu Tips: मनोकामना पूरा होने के लिए शनिवार को इन जगहों पर जलाएं दीपक

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: शनिवार के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, मनोकामना होगी पूरी

Vastu Tips: हिंदू धर्म में मान्यता है कि दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। हमारे जीवन को ऊर्जा बहुत प्रभावित करती है फिर वह चाहे नकारात्मक (Negative Energy) हो या सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy)। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करने से निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मान्यता यह भी है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं। वहीं, जब इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे देखने को मिल सकते हैं। आज के इस खबर में उन लोगों के लिए बहुत अहम होने वाली है जिनकी इच्छाएं पूरी नहीं हो रही हैं या फिर उनके कोई काम रुके हुए हैं। इस खबर में हम आज आपको तीन ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर अगर आप हर शनिवार दीपक जलाते हैं तो ऐसे में आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है। सिर्फ यही नहीं, इन जगहों पर दीपक जलाने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का भी वास होता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में काले रंग का समान रखना..शुभ या अशुभ?

Pic Social Media

शनि मंदिर में

धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन सूर्य के ढलने के बाद शनि मंदिर में जाकर एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। जब आप शनि मंदिर में एक सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं तो इससे आपको काफी शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सिर्फ यही नहीं शनिवार के दिन मंदिर में दीपक जलाने से आपको साढ़ेसाती और इसके बुरे प्रभावों को कम करने में भी सहायता मिलती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मेनगेट पर

शनिवार के दिन आपको अपने घर के मेन गेट (Main Gate) के बायीं ओर एक दीपक जलाना चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। यह छोटा सा उपाय आपके घर और जीवन को धन और धान्य से भर देता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: ग्रह दोष ख़त्म करना हो तो होली पर जरूर आजमाएं ये उपाय!

पीपल और शमी के पेड़

मान्यता है कि शनिवार के दिन अगर आप चाहें तो पीपल और शमी के पेड़ के नीच भी दीपक जला सकते हैं। ऐसा करना बेहद ही लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के मुताबिक जब आप इन जगहों पर शनिवार के दिन दीपक जलाते हैं तो आपके जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है।

हनुमान मंदिर

शनिवार के दिन आपको किसी हनुमान मंदिर में जाकर एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं। जब ऐसा होता है तो आपकी सभी इच्छाएं पूरी होने लगती है और साथ ही अटके हुए काम भी बनने लगते हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।