भारत24 के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह को लेकर बड़ी खबर

TV

टीवी इंडस्ट्री से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इस मौके पर शमशेर सिंह ने भारत24 के मुखिया जगदीश चंद्रा समेत तमाम साथियों का धन्यवाद भी अदा किया है।

फिलहाल उनके इस्तीफे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन खबर है कि शमशेर सिंह जल्द ही नई पारी का ऐलान कर सकते हैं। इसके पहले शमशेर सिंह बतौर मैनेजिंग एडिटर ज़ी हिंदुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जी हिन्दुस्तान’ से पहले शमशेर सिंह अर्नब गोस्वामी के चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में बतौर मैनेजिंग एडिटर थे। शमशेर सिंह के नेतृत्व में ना सिर्फ चैनल ने रफ्तार पकड़ी बल्कि कई हफ्तों तक नंबर-1 की कुर्सी पर भी काबिज़ रहा।

‘रिपब्लिक भारत’ से पहले शमशेर सिंह ‘इंडिया न्यूज’ चैनल के साथ बतौर एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जुड़े हुए थे। ज़ी हिंदुस्तान (Zee Hindustan) की अपनी पहली पारी के दौरान वह पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।  शमशेर सिंह ने ‘इंडिया टीवी’, आजतक, ज़ी हिंदुस्तान, इंडिया न्यूज़ में अहम पदों पर रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *