Senior Citizens

Senior Citizens: सीनियर सिटीज़न को फिर से मिलेगा रेलवे टिकट में डिस्काउंट

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

15 मई से शुरू होगी सीनियर सिटीज़न को टिकट छूट की सुविधा

Senior Citizens: भारतीय रेलवे एक बार फिर सीनियर सिटीज़न्स (Senior Citizens) को ट्रेन टिकट बुकिंग (Train Ticket Booking) पर छूट देने जा रहा है। बता दें कि कोरोना काल (Corona Period) में बंद की गई यह सुविधा अब 15 मई से दोबारा शुरू की जाएगी, लेकिन इस बार केवल कुछ खास वरिष्ठ नागरिकों को ही इसका लाभ मिलेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

जान लीजिए रेलवे के नए नियम

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के मुताबिक, यह छूट केवल जनरल और स्लीपर क्लास के टिकटों पर ही दी जाएगी। नए नियमों के तहत 60 साल से अधिक उम्र की महिला वरिष्ठ नागरिकों और 65 साल से अधिक उम्र के पुरुष वरिष्ठ नागरिकों को ही टिकट में रियायत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Raid: 8 राज्यों में 42 जगहों पर बड़ी छापेमारी, जानिये क्या था पूरा खेल?

पहले जहां महिलाओं को 50 प्रतिशत और पुरुषों को 40 प्रतिशत तक की छूट मिलती थी, अब यह घटाकर 30 प्रतिशत कर दी गई है। यह सुविधा केवल Non-AC डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लागू होगी।

रेल मंत्रालय ने कहा कि पहले सरकार इस सुविधा पर हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च करती थी, लेकिन अब इस योजना को केवल उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीमित किया गया है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

ये भी पढ़ेंः BrahMos Missile: अब और घातक हुआ ब्रह्मोस! जानिए नई मिसाइल की स्पीड, रेंज और दमदार फीचर्स

छूट का लाभ उठाने के लिए जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट

आधार कार्ड

बीपीएल कार्ड या सामाजिक पेंशन प्रमाण पत्र

IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करते समय ‘Senior Citizen with Concession’ विकल्प चुनना अनिवार्य होगा।