Noida-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोग यह खबर जरूर पढ़ लें
Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के फ्लैट मालिकों के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया है। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के फ्लैट की बालकनी (Flat Balcony) की दीवार पर रखे गमले हटाने को निर्देश दिया है। पुणे की एक घटना से जुडा मामला तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कंपाउंड में खेल रहे बच्चे की सिर पर गमला गिरने से मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: शाहबेरी सड़क को लेकर अच्छी खबर आ गई
इस हादसे को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के सीईओ ने गमले हटाने के निर्देश जारी किए हैं। बालकनी में रखे गमले या दूसरी चीजों से अप्रिय घटना होने पर एओए अध्यक्ष-सचिव या फ्लैट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने सोसाइटी की बालकनी में रखे गमलों को तुरंत हटाने का आदेश दे दिया है, जिससे किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अगर गमला गिरने से कोई हादसा होता है तो संबंधित सोसाइटी/RWA/AOA के अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज होगी। वहीं जिन सोसाइटी में AOA नहीं है, वहां के बिल्डर और फ्लैट मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। साथ ही नोएडा अथॉरिटी की ओर से भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः IGI AirPort: दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले ये एडवाइजरी पढ़ लीजिए
आपको बता दें कि अथॉरिटी ने यह आदेश पुणे की एक सोसाइटी में हुई घटना के बाद लिया है, जिसमें फ्लैट से गमला गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 100 से ज्यादा हाईराइज सोसाइटी हैं, जिनमें टावरों के बीच जाल नहीं लगे हुए हैं। लोग बालकनी की पेरापेट वॉल पर गमले रख देते हैं, जो तेज हवा या किसी अन्य कारण से गिर सकते हैं। ऐसी घटनाएं नोएडा में पहले भी हो चुकी हैं, हालांकि राहत की बात है कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए नोएडा अथॉरिटी ने यह निर्णय लिया है।
सोसाइटी में गमले हटवाने की जिम्मेदारी AOA को दी गई है। AOA सोसाइटी में नोटिस बोर्ड या व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों को एसएमएस करके जागरूक करेगी ताकि इस तरह की घटनाएं नोएडा में न हों।
