Toll Tax का नियम..इतने सेकेंड से ज्यादा रूकी गाड़ी तो नहीं देना होगा पैसा

Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली नोएडा

Toll Plaza Tax News: टोल प्लाजा टैक्स के एक नियम के मुताबिक अगर टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर 10 सेकेंड से अधिक का सेवा समय लगता है। तो आप बिना टैक्स (Tax) दिए आगे बढ़ सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः CM केजरीवाल का 2024 का लोकसभा प्लान..जानें कांग्रेस को लेकर क्या कहा?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Noida-Greater Noida का पिन कोड क्या है? नोट कर लीजिए
आपको बता दें कि हर वाहन को स्थानांतरित करने के लिए टोल टैक्स (Toll Tax) देना होता है। टोल आपके स्थान और दूरी पर निर्भर करता है। टैक्स कहीं 100 रुपए तो कहीं 200 रुपए लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर किसी वाहन को 10 सेकेंड से अधिक टोल पर रोका जाता है। तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 2 साल पहले भारत के हर एक टोल प्लाजा पर वाहन के लिए 10 सेकेंड से ज्यादा सर्विस टाइम न हो इसके लिए एक गाइडलाइन को जारी किया था। इस गाइडलाइन के मुताबिक अगर टोल प्लाजा पर यातायात ज्यादा दिखाई देता है। तब भी सर्विस टाइम 10 सेकेंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

सर्विस टाइम का क्या है मतलब?

बता दें कि टोल टैक्स वसूल करके गाड़ी को टोल बूथ (Toll Booth) से आगे जाने में लगने वाले समय को सर्विस टाइम कहा जाता है। इस नियम का उद्देश्य टोल नाके पर गाड़ियों को लगने वाले समय को कम करना है। अब इस नए नियम के अनुसार टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन 100 मीटर से ज्यादा लंबी नहीं होनी चाहिए।

Pic Social Media

जानिए ​क्या कहता है नियम? ​

किसी भी नेशनल हाइवे (National Highway) पर स्थित टोल प्लाजा पर गाड़ियों का वेटिंग टाइम 10 सेकेंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता भी है तो आप बिना किसी टैक्स के आगे बढ़ सकते हैं। किसी भी टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन 100 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी हो।
अगर आपको 100 मीटर से ज्यादा लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ता है। तो आप बिना टोल दिए भी जा सकते हैं। हर टोल बूथ से 100 मीटर की दूरी पर पीली पट्टी होनी चाहिए। ​

क्यों बनाया गया यह नियम?

अगर आपने कभी टोल प्लाजा को क्रॉस किया होगा, तो जरूर जानते होंगे कि हर गाड़ी के लिए अब फास्टैग टोल प्लाजा को अनिवार्य कर दिया गया है। जिस वजह से अब टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइमिंग (Waiting Timing) को घटा दिया गया है। एनएचएआई के मुताबिक अगर किसी टोल पर आपको फिर भी 100 मीटर से अधिक लंबी लाइन मिलती है। तो आप बिना टोल दिए जा सकते हैं।

जानिए टोल प्लाजा क्या है?​

टोल टैक्स को (NHAI) भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण लेता है। टोल टैक्स कितना लेना है। यह कई चीजों पर निर्भर होता है। जैसे सड़क की बनावट, सड़क की दूरी, गाड़ियां (कार, बस, ट्रक) डेस्टिनेशन आदि। किन्हीं 2 टोल प्लाजा के बीच की दूरी 60 किमी होती है। आजकल फास्टैग अनिवार्य होने के बाद टैक्स इसके जरिए लिया जाता है।

Read Toll Plaza Rules, Toll Plaza Rules For Waiting, Toll Tax Rules, Toll Tax Newskhabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi