Dream 11: बिहार के छपरा जिले के एक मजदूर की किस्मत रातों-रात बदल गई है। पढ़िए पूरी कहानी…
Dream 11: बिहार के छपरा (Chapra) जिले के एक मजदूर की किस्मत रातों-रात बदल गई है। बता दें कि बेंगलुरु (Bangalore) में मजदूरी करने वाले आनंद कुशवाहा (Anand Kushwaha) नाम के इस युवक ने ड्रीम11 पर एक करोड़ रुपये की इनामी राशि जीतकर सबको हैरान कर दिया है। वहीं जब आनंद ने रात 11 बजे अपने पिता को फोन कर बताया कि वह एक करोड़ रुपये (One Crore Rupees) जीत गया है, तो पिता ने पहले विश्वास नहीं किया। आनंद की जीत ने न सिर्फ उसके जीवन को बदल दिया, बल्कि पूरे गांव को चर्चा में ला दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Air Ticket: फ्लाइट टिकट खरीदने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि आनंद कुशवाहा (Anand Kushwaha), छपरा के एकमा प्रखंड के परसा गांव के रहने वाले हैं। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह बेंगलुरु (Bangalore) में मजदूरी करने चला गया था। मां धनेसरा देवी आज भी दूसरों के खेतों में मजदूरी करती हैं, जबकि पिता राजा राम कुशवाहा सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालते हैं। तीन कमरों के छोटे से करकट छत वाले घर में आनंद का पूरा परिवार किसी तरह जिंदगी बसर कर रहा था।
पिता ने कहा- क्यों बेवकूफ बना रहा है?
जब आनंद कुशवाहा (Anand Kushwaha) ने रात 11 बजे अपने पिता को फोन कर बताया कि वह एक करोड़ रुपये जीत गया है, तो पिता ने पहले विश्वास नहीं किया। उन्होंने कहा, सुबह बात करना, बेवकूफ मत बना। लेकिन जब आस-पड़ोस के लोग घर आने लगे और आनंद की जीत की बात फैल गई, तो सबको यकीन हुआ। सुबह होते-होते घर पर लोगों की भीड़ जुट गई, बधाइयां मिलने लगीं और मिठाई बंटने लगी।
Dream11 पर एक करोड़ की जीत
काफी संघर्षों के बीच आनंद कुशवाहा (Anand Kushwaha) ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप Dream11 पर किस्मत आजमाई। 2 साल तक खेलते हुए उसने पहले करीब 22 हजार रुपये गंवा दिए थे, लेकिन अब किस्मत ने करवट ली और उसने एक करोड़ रुपये जीत लिए। आनंद ने यह रकम आईपीएल 2025 के मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायन्ट्स (Mumbai Indians & Lucknow Supergiants) के बीच खेले गए मैच में अपनी टीम बनाकर जीती। इस खबर के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदार और आसपास के लोग आनंद के घर पहुंचकर इस जीत की जानकारी लेने लगे।
अब आनंद का बनेगा पक्का घर, खुलेगी दुकान
आनंद के पिता राजा राम कुशवाहा (Raja Ram Kushwaha) ने कहा कि अब इस रकम से सबसे पहले पक्का घर बनाया जाएगा। साथ ही एक दुकान खोली जाएगी, जिससे परिवार के लोगों को अब दूसरे राज्य में मजदूरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आनंद खुद भी गांव में रहकर काम करेगा और परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः SBI: SBI के ग्राहक..कृपया इस ख़बर पर ध्यान दें
ये भी एक तरह का जुआ है
राजा राम कुशवाहा (Raja Ram Kushwaha) ने इस जीत के पीछे छिपे जोखिम को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि Dream11 जैसे खेल एक तरह का जुआ भी हैं। इसमें फायदा भी हो सकता है और नुकसान भी। आनंद पहले नुकसान झेल चुका था, लेकिन परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। उन्होंने अन्य युवाओं को भी सावधानी से ऐसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
