CM केजरीवाल का 2024 का लोकसभा प्लान..जानें कांग्रेस को लेकर क्या कहा?

TOP स्टोरी Trending खबरी हिंदी दिल्ली पंजाब राजनीति

Lok Sabha Election: देशभर में अगले साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है, इसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारी कर ली है। एक तरफ NDA तो दूसरी तरफ I. N.D.I.A गठबंधन। विपक्ष लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मोदी सरकार (Modi government) के खिलाफ लामबंद हुई है। लेकिन इंडिया गठबंधन के बीच 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सीटों का बंटवारा आसान नहीं होगा।

पंजाब और दिल्ली की सत्ता में विराजमान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Congress) में नाराजगी काफी बढ़ी हुई है।। ये दोनों दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और इन दोनों ही दलों के नेता दोनों राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर अपना दावा कर रहे है। अब खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की लोकसभा सीटों को लेकर लेकर बड़ा बयान दिया है।
ये भी पढ़ेंः विधानसभा नतीजे से पहले नेताजी की मन्दिर-मंदिर दौड़

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः 5 राज्यों के चुनाव नतीजे का बिहार पर क्या पड़ेगा असर..पढ़िए ख़बर
सीएम केजरीवाल ने पंजाब के गुरुदास में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले हम 2014 में लोकसभा चुनाव लड़े थे, हमारी 4 सीटें आईं थीं। 2019 में एक सीट आई थी। इस बार जितना प्यार और आशीर्वाद आप लोगों का मिल रहा है, मेरा भी दिल कहता है गुरुजी महाराज के आशीर्वाद से इस बार 13 में से 14 सीटें आएंगी आम आदमी पार्टी की पंजाब के अंदर।

दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के अलावा जा चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट के बारे में बात कर रहे थे। पंजाब में साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की एकमात्र संगरूर सीट पर ही जीत पाई थी लेकिन भगवंत मान के सीएम बनने के बाद आम आदमी पार्टी उपचुनाव में इस सीट को हार गई। 2019 में पंजाब में बीजेपी 2, कांग्रेस 7 व शिरोमणि अकाली दल 2 सीटों पर जीती थी।
आपको बता दें कि पंजाब के अलावा दिल्ली में दोनों ही पार्टियों के नेता सभी लोकसभा सीटों पर दावा जता रहे हैं, इसी वजह से टिकट बंटवारे के दौरान दोनों दलों में रार की प्रबल संभावना भी है। दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें है। इन सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। साल 2019 के अलावा साल 2014 में बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़े मार्जिन से मात दी थी।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi