रोहित शर्मा की मुंबई से हो गई थी छुट्टी, इस वजह से नीता अंबानी ने जाने से रोका

IPL 2024 क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से जुड़ी एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा को दिल्ली को ट्रेड करने का पूरा मन बना लिया था।
ये भी पढ़ेः IPL 2024: धोनी ने 42 साल की उम्र में मचाया धमाल, टूट गए बड़े-बड़े रिकॉर्ड

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस को 5 ट्रॉफी जिताई है। लेकिन आईपीएल 2020 के बाद से ही टीम का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था, जिस वजह से मुंबई की फ्रेंचाइजी उनसे पीछा छुड़ाना चाहती थी। हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले रोहित को ट्रेड करने की सारी तैयारी कर ली थी और वह रोहित को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से ट्रेड करना चाहती थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई ने रोहित के बदले डेविड वॉर्नर को अपनी टीम में लेने की प्लानिंग की थी। मगर अंतिम मौके पर रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में धमाल मचा दिया, जिस वजह से मैनेजमेन्ट ने अपने कदम पीछे ले लिए। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने रोहित को कप्तानी से हटा दिया और हार्दिक को कप्तानी सौंप दी।

Pic Social Media

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 17वें सीजन की नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को गुजरात से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया था। बाद में रोहित को कप्तानी से भी हाथ धोनी पड़ी थी और हार्दिक पंड्या को कप्तानी का जिम्मा दिया गया है। हालांकि हार्दिक की कप्तानी में अभी तक मुंबई को अपने शुरुआती तीनों मैच में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है।