IPL 2025

IPL 2025: दिल्ली ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, लखनऊ को घर में मिली करारी हार

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: केएल राहुल और पोरेल की शानदार बल्लेबाज़ी से दिल्ली को मिली जीत

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18 वें सीजन में खेले गए 40 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को शानदार जीत मिली है। दिल्ली और लखनऊ के बीच हुए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 18वें ओवर में ही इसे चेज कर लिया। केएल राहुल (KL Rahul) और अभिषेक पोरेल ने शानदार फिफ्टी लगाई।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: गुजरात ने फिर मारी बाज़ी, केकेआर को 39 रनों से हराकर जीता मुकाबला

ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी

160 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। चौथे ओवर में ही करुण नायर अपना विकेट गंवा बैठे। मार्करम ने उनका आउट किया। इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिखाई दिए। पोरेल ने 32 गेंद में फिफ्टी जड़ी। लेकिन 12वें ओवर में उनका विकेट गिर गया। वहीं दूसरे छोर पर केएल राहुल टिके रहे। उन्होंने 40 गेंद में अर्धशतक जमाया। नाबाद भी रहे। पोरेल का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए पहुंचे अक्षर ने भी तूफानी बल्लेबाजी की। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया।

ऐसी रही लखनऊ की पारी

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान लखनऊ की शुरुआत बेहद शानदार रही। एडेन मार्करम (Aiden Markram) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने तूफानी शुरुआत टीम को दिलाई। दोनों ने हर गेंदबाज को आंड़े हाथों लिया। एडेन मार्करम ने मात्र 30 गेंदों में ही फिफ्टी लगा दी। दोनों बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 90 रन जोड़े, लेकिन मारक्रम अपना विकेट गंवा बैठे। मार्करम ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। लेकिन इसके बाद आईपीएल में अबतक धमाल मचाने वाले निकोलस पूरन मैदान में पहुंचे। उन्होंने कुलदीप को दो चौका भी लगाया। लेकिन 12वें ओवर में स्टार्क ने उन्हें अपना निशाना बनाया। पूरन के बल्ले से इस मैच में मात्र 9 रन ही निकले। इसके बाद अब्दुल समद भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, इसी ओवर में मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को भी चलता किया मार्श के बल्ले से 45 रन निकले।

ये भी पढ़ेंः BCCI: बीसीसीआई ने जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जानिए किस खिलाड़ी के मिला कौन-सा ग्रेड?

एक समय लखनऊ ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 90 रन बनाए थे लेकिन अगले 10 ओवर में लखनऊ की टीम केवल 70 रन ही बना सकी। वहीं, 27 करोड़ी ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए तब आए जब सिर्फ दो गेंद का खेल बचा था उसमें भी वो खाता नहीं खोल सके और आउट हो गए। जबकि लखनऊ को तेजी से रन बनाने की दरकार थी। हालांकि, आखिरी ओवर में आयुष बदोनी ने 3 लगातार चौके लगाकर आतिशी बल्लेबाजी की जिसके दम पर लखनऊ ने दिल्ली को 160 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।