रिंकू सिंह का जीवन परिचय | Rinku Singh Biography in Hindi

Trending क्रिकेट WC खेल

Biography of Rinku Singh: क्रिकेट के शौकीनों को अगर मैच के आखिरी में कम गेंदों पर ज्यादा रन चाहिए तो सबसे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) याद आते हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे धोनी के सन्यास लेने के बाद उनकी जगह भारतीय टीम का एक ऐसा प्लेयर ले रहा है जो शायद एमएस धोनी से भी ज्यादा खतरनाक है। जी हां, आपने ठीक सोचा, हम बात कर रहें हैं रिंकू सिंह (Rinku Singh) की। तो शुरू करते है रिंकू सिंह का जीवन परिचय

ये भी पढ़ेंः भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने बना दिया विश्व कप में नया रिकॉर्ड, ICC हुई गदगद

Rinku Singh Biography in Hindi
Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः मोहम्मद शमी ने आनंद महिंद्रा का BP ठीक कर दिया!

रिंकू सिंह की वो पारी तो सबको याद होगी जब रिंकू ने IPL के एक मैच में छक्कों पर छक्के लगाकर कोलकाता को मैच जितवा दिया था। रिंकू सिंह अब IPL के साथ-साथ भारतीय टीम के लिए भी ये कारनामा कर रहे हैं। रिंकू सिंह अब हर क्रिकेट के दीवानों के दिलों में अपना घर कर लिया हैं, इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोगों को रिंकू पर भरोसा हो गया है कि रिंकू अगर मैदान पर है तो रंग गेंद मायने नहीं रखता, जीत भारत की ही होगी। आइअ आज हम भारतीय टीम के स्टार प्लेयर में शुमार रिंकू सिंह के बारे में विस्तार से जानते हैं……..

रिंकू सिंह का जीवन परिचय

प्रचलित नामरिंकू सिंह
पूरा नामठाकुर रिंकू खानचंद्र सिंह जाट
पिता का नामखानचंद्र सिंह
माता का नामवीना देवी
जन्मतिथि12 अक्टूबर 1997
अलीगढ, उत्तर प्रदेश
उम्र25 वर्ष
स्कूलिंगज्ञात नहीं
शिक्षाकक्षा 9
धर्म (Religion)हिन्दू
पेशा (Occupation)क्रिकेटर
राष्ट्रीयताभारतीय (Indian)
बैटिंग स्टाइलबांये हाथ के बल्लेबाज
(Left Hand Batsman)
बॉलिंग स्टाइलदाहिने हाथ से ऑफ ब्रेक
(Right hand off Break)
वर्तमान लिस्ट ए टीमउत्तर प्रदेश (साल 2014 से)
वर्तमान आईपीएल टीमकोलकाता नाईट राईडर्स
(Kolkata Knight Niders) वर्ष 2018 से
आईपीएल की वर्तमान कीमत55 लाख रूपये
कुल सम्पत्ति5 करोड (अनुमानित)

रिंकू सिंह का आईपीएल कैरियर

सबसे पहले बात करते हैं रिंकू सिंह के आईपीएल कैरियर (IPL career) से क्योंकि इसी IPL ने रिंकू सिंह का नाम बना दिया। रिंकू ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2017 में की, जब पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा और उसके अगले साल 2018 में रिंकू को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपए में खरीदा। लेकिन उन्हें इस मैच में खेलने का कोई मौका नहीं मिला और आईपीएल 2022 से पहले उन्होंने सिर्फ 10 ही मुकाबले कोलकाता के लिए खेलें।

Pic Social Media

2022 के आईपीएल में रिंकू सिंह को एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने आईपीएल 2022 में 55 लाख रुपए में खरीदा और इन्हें खेलने का भी मौका मिला। इन्होंने तीन मैच खेले जिसमें 50 की औसत से करीब 150 की स्ट्राइक रेट से 100 रन बना दिए हैं। इन तीन मुकाबलों में से एक मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने जीत हासिल की है। रिंकू सिंह ने 2022 के आईपीएल में जोरदार प्रदर्शन किया। उनमें दबाव झेलने की काबिलियत है और उन्होंने केकेआर को राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल कराने में मदद की है। रिंकू सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों में 42 रन बनाये। जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 सिक्स मारा।

2023 का IPL रहा शानदार

रिंकू सिंह के लिए साल 2023 अब तक का सबसे शानदार रहा है। रिंकू ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ शानदार पारी खेली। रिंकू ने केवल 21 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस पूरी पारी में उन्होंने छह 6 और एक चौका लगाया। नामुमकिन से लग रहे स्कोर को उन्होंने अपने पांच सिक्स की बदौलत पूरा किया। इस रोमांचक मैच में उन्होंने यश दयाल के अंतिम ओवर में पांच सिक्स जड़कर गुजरात के मुंह से जीत छीन ली। रिंकू आईपीएल में एक ओवर में पांच 6 जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। आईपीएल 2023 की तो इसमें रिंकू ने अपने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रिंकू ने इस आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 474 रन बनाए, जिसमें उनके 4 अर्धशतक शामिल है।

जानिए कहां से हैं रिंकू सिंह

अब बात करते हैं रिंकू सिंह के घर परिवार और जन्म स्थान के बार में। बता दें कि रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ ,उत्तर प्रदेश में हुआ। इनके पिता का नाम खानचंद्र सिंह है, जो एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते थे। इनकी मां का नाम वीना देवी है। इनके दो भाई बहन हैं जीतू सिंह और नेहा सिंह। इनके कोच मसूदुज़-ज़फ़र अमिनी, सुरेश शर्मा, मंसूर अहमद हैं। पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इनकी शिक्षा 9वी क्लास तक ही हुई है।

रिंकू सिंह अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर के हैं। इनके परिवार में आर्थिक तंगी होने के कारण इन्होंने क्रिकेट बनने का सपना एक बार छोड़ दिया था। इनका छोटा भाई ऑटो रिक्शा चलाता था और दूसरा भाई कोचिंग सेंटर में नौकरी करके घर का खर्चा चलाता था। इन परेशानियों में रिंकू के क्रिकेट बनने का ख्वाब टूटने लगा था और हार मान कर इन्होंने नौकरी करने का फैसला किया। इन्हें ज्यादा पढ़ा लिखा ना होने के कारण झाड़ू मारने की नौकरी मिली।

जिसके बाद उन्होंने ठान लिया कि अगर इन्हें इस गरीबी से बाहर निकलना है, तो क्रिकेट पर फोकस करना ही होगा। इसके बाद रिंकू सिंह ने क्रिकेटर बनने का फैसला किया और मेहनत में लग गए। इन्होंने अंडर-16 ,अंडर-19, और अंडर -23 ,स्तरों पर उत्तर प्रदेश और अंडर-19 खेल में सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व किया है। 5 मार्च 2014 को इन्होंने केवल 16 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की और उस मैच में उन्होंने 87 गेंदों पर 83 रन बनाए।

31 मार्च 2014 को इन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ अपना T20 मैच खेला और 5 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। उसके बाद 5 नवंबर 2016 को रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में कदम रखा। अपने क्रिकेट करियर में पूरी तरह फोकस करने के बाद , दिल्ली में खेले गए एक टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज में इन्हें मोटर बाइक मिली और खुश होकर उन्होंने अपने पिता को यह बाइक सौंप दी।

इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा और इनाम से मिलने वाली राशि से अपने परिवार का खर्चा उठाते थे। इनकी टैलेंट को देखकर केकेआर फ्रेंचाइजी ने वर्ष 2018 में इन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इन्होंने शानदार फील्डर के रूप में भी अपने आप अपनी पहचान बनाई।

कौन है रिंकू सिंह का आदर्श

क्रिकेट का खेल हो या जीवन लोग किसी न किसी को आदर्श मान कर ही आगे बढ़ते हैं। रिंकू सिंह ने यह बात साफ की है की वे भारत के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नक्शे कदम पर चलते है और वे उनके जैसा खेल खेलना चाहते है।

रिंकू सिंह की संपत्ति

बात करें रिंकू सिंह की संपत्ति की तो रिंकू का परिवार काफी गरीब था तो पुश्तैनी संपत्ति का कोई सवाल नहीं उठता। जब से वह क्रिकेट जगत में आये हैं देख सकते हैं की उनके पास संपतियों में इजाफा देखने को मिला है। इसकी सही जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

निष्कर्ष

हम ने आप को इस आर्टिकल में बताया रिंकू सिंह का जीवन परिचय (Rinku Singh Biography in Hindi) ऐसे ही जीवन परिचय जानने के लिए हमारी khabri Media वेबसाइट को फॉलो करे।