पंजाब में सिंथेटिक ट्रैक वाले खेल मैदान में नहीं होगी गणतंत्र दिवस की परेड-CM

पंजाब

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गणतंत्र दिवस परेड को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने कहा कि राज्य भर में सिंथेटिक ट्रैक वाले किसी भी खेल मैदान में गणतंत्र दिवस की परेड नहीं होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाने के लिए होने वाले समारोहों के दौरान सिंथेटिक एथलैटिक ट्रैकों को छोडक़र बाकी खेल मैदानों या स्टेडियमों में ही परेड होगी।

ये भी पढ़ेंः पंजाब के CM मान भी करेंगे विपश्यना..4 दिन विशाखापत्तनम में चलेगी साधना

Pic Social Media

सीएम ने कहा कि परेड के दौरान राज्य और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाने के लिए अलग-अलग झांकियाँ निकालने के अलावा अन्य समारोह करवाए जाते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समारोहों के दौरान परेड होने के मौके पर वाहनों और अन्य मशीनरी के चलने से ट्रैक को नुकसान पहुँचता है। मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि ट्रैक को हुए नुकसान के कारण खिलाडिय़ों को बहुत ज़्यादा मुश्किल पेश आती है, जो जायज़ नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस की परेड सिंथेटिक ट्रैक वाले किसी भी स्टेडियम (Stadium) में न करवाने का फ़ैसला लिया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य में खेल गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी फ़ैसले के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना में होने वाला समारोह भी पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी में ही होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और खिलाडिय़ों या खेलों के बुनियादी ढांचे को किसी भी तरह के नुकसान के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की गौरवमयी विरासत को आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी भावना के साथ ही यह समारोह करवाए जाएंगे।