Rekha Gupta: यमुना में चलेगा क्रूज, CM रेखा गुप्ता ने कर दिया बड़ा ऐलान
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में नई सरकार के गठन हुए 20 हो गए हैं। मंगलवार रात सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) शालीमार बाग क्लब सोसायटी में होली मिलन समारोह (Holi Milan Function) कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। इस दौरान सीएम गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यमुना जी (Yamuna Ji) में बहुत जल्द ही छोटा क्रूज (Cruise) चलेगा और 3-4 महीने के अंदर इसकी सफाई भी शुरू हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया।
ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली की महिलाओं को CM रेखा गुप्ता का होली गिफ्ट..हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये!
मेरी हिम्मत की दाद दो- CM रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने इस दौरान कहा कि मेरा गृह मंत्री जी से मिलने का समय था लेकिन मैंने उनको मना किया। मैंने कहा कि सर आज हमने अपने क्षेत्र में कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह रखा है और उसमें मुझे शामिल होना है, इसलिए मैं नहीं आ पाऊंगी, मुझे कोई और समय दीजिए। आप सोचो मैंने गृहमंत्री जी को मना कर दिया। आप लोग मेरी हिम्मत की दाद दो। जैसे ही रेखा गुप्ता ने यह बात कही, वहां पर मौजूद लोग हंसने लगे और ताली बजाने लगे।
आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) एक समारोह को संबोधित कर रही थी। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी आई हुई थीं। रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने सरकार में आने के बाद यमुना जी की सफाई का कार्यक्रम शुरू करवाया और वहां पर छोटी क्रूज चलेगी।
ये भी पढे़ंः Rekha Gupta: फुल एक्शन में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता..स्कूलों का ले रही हैं जायजा
सीएम ने आगे कहा कि इसको लेकर हमने केंद्र सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है। इसके लिए मंगलवार 5:30 बजे मंत्री जी के साथ मीटिंग थी लेकिन मंत्री जी को कोई काम था, तो वह 7 बजे पहुंचे। वहां पर उपराज्यपाल भी मौजूद थे। हमने MoU साइन किया और फिर उसके बाद इस कार्यक्रम में आ गई।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कभी पराठे तो खिलाओ..
आपको बता दें कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता के साथ जब कुछ लोग उनके साथ फोटो क्लिक कराने लगे तो उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यार बस करो, हर बार एक ही जैसी फोटो आएगी। सभी को फोटो ही क्लिक करानी है। कभी कुछ खाने-पीने के लिए पूछ लिया करो। कभी पराठे तो खिलाओ। चाय-नाश्ता की हूं या नहीं ये भी कोई अब नहीं पूछता। चुनाव प्रचार और व्यस्त शेड्यूल के चलते पिछले 6 महीनों से मैं पराठे नहीं खाई हूं। कोई तो पराठे खिला दो यार..सीएम रेखा गुप्ता से यह बात सुनकर कार्यकर्ता भी जोश में आकर ताली बजाने लगे।
जानिए क्या है MoU
MoU को लेकर जानकारी देते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में लिखा था कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) जनहित में निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगें। इस क्रम में, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व और खुशी हो रही है कि साल 2016 अंतर्देशीय जलमार्ग अधिनियम के तहत यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 (National Waterway-110) के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो जगतपुर (Delhi) से प्रयागराज (UP) तक फैला होगा। इस परियोजना के तहत, नदी नाव पर्यटन/फेरी सेवाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल से जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, दिल्ली के आर्थिक और पर्यावरणीय विकास को भी एक नई रफ्तार मिल सकेगी, साथ ही हरित परिवहन के विकास और यमुना किनारे रहने वाले लोगों की आजीविका में सुधार होगा।