Delhi: दिल्ली की महिलाओं के लिए गुड न्यूज, अब हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये!
Delhi News: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दे दी हैं। अब दिल्ली की महिलाओं को हरमहीने 2500 रुपये मिलेंगे। महिला सम्मान योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की डेट पर मुहर लग गई है। बीपीएल कार्ड धारक (BPL Card Holder) महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता है कि गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिले। साथ ही दिल्ली में उज्जवला योजना लागू करने का भी ऐलान किया गया है। महिला समृद्ध योजना को दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्या क्या आइए जानते हैं…
ये भी पढ़ेंः Rekha Gupta: फुल एक्शन में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता..स्कूलों का ले रही हैं जायजा
दिल्ली में बहनों से किया वादा करेंगे पूरा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने इस दौरान कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया। लेकिन हम आपकी अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाएंगे। दिल्ली में बहनों से वादा जो किया गया है वह पूरा करेंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि पहले महिलाओं के सम्मान की अनदेखी होती थी। लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया।
ये भी पढे़ंः Delhi: CM Rekha Gupta ने दिल्लीवालों से पूछा..आपको बजट में क्या चाहिए?

जिसके सपने देखे, वो अधिकार मिला
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने भाषण की शुरुआत ये कहते हुए की कि बहुत कुछ मिला, वो सम्मान मिला, जिसके हम सपने देखते थे। वह अधिकार मिला, जो हमारी पहुंच से बाहर था। वह मंच मिला, जिस पर खड़े होकर अपने दिल की बात कही जा सके। चुनाव लड़ते-लड़ते जब वो यहां तक पहुंचीं तो वो सोच और समझ मिली, जिससे देश हित के लिए काम किए जा सकते थे।
हर वो काम किया जाएगा, जिसका वादा हमने किया था-सीएम रेखा
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने इस बात को समझा कि देश की तरक्की सिर्फ एक वर्ग से नहीं हो सकती। इसका रास्ता महिलाओं की तरक्की से होकर ही जाता है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी जिस एजेंडा को महिलाओं के सम्मान के लिए देश में चला रहे हैं उसी तरह से दिल्ली में भी बहनों को सशक्त करने के लिए उनके स्वास्थ्य, उनकी शिक्षा, उनकी सुरक्षा और उनकी समृद्धि के लिए हर वो काम किया जाएगा, जिसका वादा हमने किया था।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पिंक पुलिस स्टेशन बढ़ाने पर हो रहा है विचार
मुख्यमंत्री के अनुसार केंद्र सरकार के साथ डबल इंजन की सरकार के रूप में हर उस काम करने की प्लानिंग हो चुकी है, जो दिल्ली को और सुरक्षित और समृद्ध बना सके। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बीजेपी सरकार ने पिछले 15 दिनों में अनेकों उन योजनाओं पर चर्चा की, जो दिल्ली की बहनों की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। जिनमें सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने से लेकर पीसीआर को महिलाओं के साथ जोड़ते हुए उसमें महिला कॉस्टेबल की मौजूदगी तक, पिंक पीसीआर से पिंक पुलिस स्टेशन की संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली में काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं से किया हर वादा पूरा किया जाएगा.
