Punjab

Punjab: CM मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पंजाब में किया भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के दौरे को बताया ऐतिहासिक अवसर

पंजाब
Spread the love

Punjab: CM भगवंत मान ने राष्ट्रपति को बताया प्रेरणा स्रोत, स्वागत में कही बड़ी बात

Punjab News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब दौर पर हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का गर्मजोशी से पंजाब में स्वागत किया। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (Indian School of Business) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रपति (President) का दौरा राज्य के इतिहास में एक सुनहरा दिन है और इस मौके पर हर पंजाबी बहुत ही खुश हैं। सीएम मान ने कहा कि महान गुरुओं, संतों और पीर-फकीरों की पवित्र धरती पंजाब पर राष्ट्रपति का स्वागत है।
ये भी पढे़ंः Punjab: होली से पहले मान सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने उम्मीद जाहिर कि अपने दौरे के दौरान भारत की राष्ट्रपति पंजाबियों की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी का आनंद लेने के साथ-साथ राज्य की शानदार सांस्कृतिक विरासत की गवाह बनेंगी। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ने केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा में कार्यक्रम में भाग लिया और बुधवार को वह पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। सीएम ने कहा कि इन प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रपति का दौरा, छात्रों को जीवन में कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रपति का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है क्योंकि उन्होंने जीवन में व्यक्तिगत और पेशेवर स्तर पर कठिन संघर्ष किया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम मान (CM Mann) ने आगे कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने अपनी कड़ी मेहनत, दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता के साथ जीवन में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की यह उपलब्धि उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन जैसे वैश्विक नेताओं की लाइन में लेकर खड़ी करती है। सीएम ने कहा कि यह हम सभी के लिए यादगार पल है और पूरा पंजाब देश के राष्ट्रपति का इस दौरे के दौरान भव्य स्वागत कर रहा है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र धरती पर देश के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रही है।

ये भी पढे़ंः Punjab News: विधायक कुलवंत सिंह के घर के शुभ मुहुर्त में शामिल होने के लिए पत्नी समेत मोहाली पहुंचे CM Mann

सीएम भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब के मेहनती और प्रगतिशील किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। सीएम ने कहा कि देश का अन्नदाता होने के साथ-साथ, पंजाब को देश की खड़ग भुजा होने का गौरव भी प्राप्त है। मेहनती और बहादुर पंजाबी अपनी हिम्मत, अथाह हौसले और सख्त उद्यमशील भावना के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

Pic Social Media

मुख्यमंत्री मान ने इस दौराय यह भी कहा कि उन्होंने पांच नदियों की इस पवित्र धरती पर इतिहास के कई पन्नों को करीब से देखा है। इससे पहले मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने कार्यक्रम के दौरान गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और अन्य उपस्थित थे।