Rekha Gupta: ऐक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता, स्कूलों का कर रही हैं निरीक्षण
Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) फुल एक्शन मोड में हैं। सरकार बनने के बाद से सीएम रेखा गुप्ता लगातार काम कर रही है। इन दिनों वह ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। गुरुतेग बहादुर अस्पताल के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग (Shalimar Bagh) स्थित एक सरकारी स्कूल (Government School) में अचानक पहुंच कर हालात का जायजा लिया। यहां पानी और साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं को लेकर उन्होंने स्कूल प्रबंधन और अफसरों को फटकार लगाई।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM Rekha Gupta ने दिल्लीवालों से पूछा..आपको बजट में क्या चाहिए?
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) गुरुवार दोपहर अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग (Shalimar Bagh) के एक सरकारी स्कूल में छापेमारी के लिए पहुंचीं। यहां सीएम गुप्ता (CM Gupta) ने नल में पानी नहीं आने को लेकर नाराजगी जाहिर की। सीएम रेखा गुप्ता ने पूछा कि मैडम इसमें पानी क्यों नहीं आ रहा है, नल है तो पानी क्यों नहीं है। मुख्यमंत्री ने शौचालय में जाकर भी हाल देखा और रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने स्कूल में व्यवस्था को दुरुस्त करने का आदेश दिया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

स्कूल के साथ ही मुख्यमंत्री ने शालीमार गांव चौक, मैक्स रोड, हैदरपुर गांव (Haiderpur Village) चौक सहित दूसरे क्षेत्रों में पेयजल, सफाई और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिय पर लिखा कि इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की।
सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल, सड़कों और गंदगी से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। सीएम ने इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है कि दिल्ली के हर नागरिक तक सभी मूलभूत सुविधाएं उचित रूप से पहुंचें, और इसके लिए हम निरंतर कार्यरत हैं।
ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता ने पूर्वांचल की जनता का जताया आभार, बोलीं-अब दिल्ली में है सनातनी सरकार
इलाके का भी लिया जायजा
सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग क्षेत्र के अन्य इलाकों का भी दौरा किया, जिसमें शालीमार गांव चौक, मैक्स रोड और हैदरपुर गांव चौक शामिल हैं। यहां उन्होंने नागरिकों से संवाद किया और पेयजल, सफाई और सड़क की स्थिति का निरीक्षण लिया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
