पंजाब में 10 से ज्यादा जिलों में कोल्ड का रेड अलर्ट.. चंडीगढ़ में धुंध से विजिबिलिटी जीरो

पंजाब

Punjab News: पंजाब में भयंकर ठंड पड़ रही है, ठंड के साथ ही कोहरा लोगों को खूब सता रहा है। आज सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो रही। हरियाणा और चंडीगढ़ (Chandigarh) भी कोहरे की चपेट में हैं। यहां विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक आ गई। मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के साथ हरियाणा में धुंध का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 20 जनवरी से धुंध में कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ेंः हरसिमरत कौर पर CM मान का बड़ा हमला..अकाली दल के चुनाव चिह्न को लेकर पूछे सवाल

Pic Social Media

पिछले दिनों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हुई बर्फबारी हुई जिससे मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई। आज चंडीगढ़ और हिमाचल के कुछ हिस्सों में धुंध रही।
हरियाणा (Haryana) के 16 जिलों में मौसम काफी खराब बना हुआ है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में घने कोहरे-कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट, वहीं हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गया है।

बात करें पंजाब की तो पंजाब के 14 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। यहां सुबह धुंध रहेगी, लेकिन दोपहर तक हल्की धूप देखने को मिल सकती है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बठिंडा, बरनाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट है। हिमाचल में ठंड ने 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है, जो चिंता का कारण है।

20 जनवरी से राहत के आसार

पंजाब में बीते 50 सालों में इतनी भयंकर ठंड नहीं पड़ी। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री तक कम दर्ज किया गया। हालांकि ठंड से 20 जनवरी से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। धुंध का असर रहेगा और रात के तापमान में भी कमी आएगी। धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य की तरफ बढ़ेगा।

धुंध से इंटरनेशनल फ्लाइट्स प्रभावित

मिलान से अमृतसर पहुंची फ्लाइट NO534 समय से 1.10 घंटे की देरी से सुबह 6.04 बजे लैंड हुई।
शारजाह-अमृतसर IX138 फ्लाइट निर्धारित समय से 2 घंटे लेट सुबह 8.27 बजे पहुंची।
सिंगापुर से आने वाली स्कूट फ्लाइट TR504 समय से 1 घंटा लेट सुबह 10.09 बजे पहुंचेगी।

प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़- यहां कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी है। सुबह के समय घनी धुंध रही। तापमान 6 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर- आज धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धूप खिलने के आसार हैं। रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

जालंधर- आज धुंध का ऑरेंज अलर्ट है। तापमान 5 से 14 के बीच रहने की संभावना है।

लुधियाना- धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी है। लुधियाना में धूप खिलने के आसार कम हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

अंबाला- धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धूप खिलने के आसार हैं और ठंड बड़ेगी। दिन का तापमान 6 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

करनाल- धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह धुंध रहेगी और धूप खिलने के आसार भी हैं। तापमान 5 से 16 डिग्री के बीच रहेगा।

पानीपत- धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट होगी। तापमान 5 से 14 के बीच रहने की संभावना है।

शिमला- तापमान सामान्य और हल्की धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। तापमान 2 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

धर्मशाला- मौसम सामान्य ही रहेगा। तापमान 5 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।