पंजाब में ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट पढ़ लीजिए

पंजाब

Punjab News: धीरे-धीरे अब पंजाब का मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। कड़ाके की ठंड के बाद अब दिन में धूप निकलने लगी है, जिससे कोहरा से लोगों को राहत मिल जा रही है। पंजाब (Punjab) में मौसम विभाग (IMD) ने फरवरी में बारिश के आसार बताएं हैं। लेकिन 12 साल के रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी का महीना शुष्क चल रहा है लेकिन 28 जनवरी की शाम को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन यह थोड़ा कमजोर है और इसके बाद 31 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। 1 और 2 फरवरी को बारिश की संभावना है लेकिन अब कोहरा (Fog) से राहत मिल जाएगी। पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा, हालांकि सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दोपहर में कोहरा छंटने से लोगों ने ठंड से राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब की जेलों में नशे की एंट्री रोकने के लिए मान सरकार उठाने जा रही बड़ा क़दम

Pic Social media

कोहरा न होने से दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई और दिन का पारा 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इस बीच हिमाचल में शुक्रवार को लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। तो वहीं अमृतसर में न्यूनतम पारा 3.7 और अधिकतम 21.8 डिग्री, लुधियाना में 6.0 और अधिकतम 22.8 डिग्री, पटियाला में 6.5 और अधिकतम 22.0 डिग्री, पठानकोट में 4.3 और अधिकतम 21.5 डिग्री जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम 5.5 और अधिकतम 17.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। चंडीगढ़ के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। हिमाचल में 31 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम में यह बदलाव 27 जनवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है। वहीं हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा और जींद में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है।