8 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: आम के पत्तों से करें ये अचूक उपाय, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

मेष राशि(Aries) मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और कार्यक्षेत्र में होने वाले बदलाव से आपको लाभ होगा। आपका दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा। आज का दिन परोपकार में बीतेगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। दोस्‍तों के काम के लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से सबका मन जीत लेंगे। रात में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और किसी कारण से दौड़भाग हो सकती है।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता से शिक्षा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। सभी के साथ सम्मान बनाए रखें। संस्कारों व परंपराओं पर आज आपका पूरा जोर रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी से वादा करें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और पिता या फिर किसी उच्‍चअधिकारी की कृपा से आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी बहुमूल्य वस्तु और संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। प्रिय एवं महान पुरुषों का साथ मिलने से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क राशि(Cancer)  कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपके धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज आपको अचानक से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। आपके कोष की स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। शाम से रात तक सुख समृद्धि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई बंधुओं का पूरा सहयोग रहेगा और सामाजिक प्रयासों में तेजी आएगी। किसी नए काम की पहल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होंगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को समझें, उन्हें पूरा करने में ढील ना दें। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। कार्य क्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।

 कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। मंगल कार्यों की खुशी होगी और आपका मन रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझने से आपको सुकून मिलेगा और नौकरी व कारोबार में भी आपके लिए अच्‍छा समय कटेगा। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यक्तिगत मोर्चे पर आप सावधान रहेंगे। घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति खूब रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य में आपको तेजी से आगे बढ़ना होगा। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको लंबे समय से रुके हुए मामलों को आगे बढ़ना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने की पूरी संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आपके काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप किसी से उधार लेने से बचें। लेनदेन के मामलों में आपको पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़ना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी बात को लेकर बहकावे में ना आए। व्यापार में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ा सकते हैं।  व्यापार में दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेंगी। आपके मन में आस्था और विश्वास बढ़ेगी जिस वजह से धार्मिक कार्यक्रमों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपको बड़ों का साथ व सहयोग मिलेगा। यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपको कोई नुकसान हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस का किसी गलत बात को लेकर समर्थन नहीं करना है।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी और मजबूती बनी रहेगी। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर नहीं रहना है। यदि आप किसी मकान व दुकान का सौदा करने जा रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वतंत्रता से जांच लें।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा। शासन व प्रशासन के मामलों में आप सावधान रहेंगे। आपकी कुछ नई योजनाएं रंग लाएगी। पैतृक विषयों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी आए और व्यय का बजट बनाकर चलना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-08 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 08 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)