विराट-अनुष्का के घर इस महीने गूंजेगी किलकारी, डिविलियर्स ने किया खुलासा

क्रिकेट WC खेल

Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत के 2 टेस्ट मैच से दूर रहे विराट कोहली (Virat Kohli) 15 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे या नहीं ये तो फ़िलहाल टीम चयन के बाद ही पता चलेगा लेकिन विराट और अनुष्का (Anushka) को लेकर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने बड़ी बात बताई है जिसके अनुसार विराट दूसरी बार पिता बनने जा रहे है और वो इसीलिए अपने परिवार को समय देना पसंद कर रहे है।
ये भी पढ़ेंः MI की कप्तानी से इसलिए हटाये गए रोहित शर्मा,कोच ने तोड़ी चुप्पी

Pic Social media

विराट कोहली के पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथी एबी डिविलियर्स ने इस खबर को अपने लाइव वीडियो में कंफर्म कर दिया था। उनका वो वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद से लोगों ने अनुष्का को बधाई देनी भी शुरू कर दी थी।

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब शो में कहा कि, ‘मुझे बस इतना पता है कि वह ठीक है। वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रहा है, यही कारण है कि वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। मैं किसी और चीज की पुष्टि नहीं करने जा रहा हूं। ‘वह ठीक हैं, वह अच्छा कर रहे हैं।’एबी डिविलियर्स ने कहा कि ‘हां, उनके घर दूसरा बच्चा आने वाला है।

Pic Social media

अब खबर आई है कि अनुष्का शर्मा कब दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। दूसरे बच्चे का जन्म सितंबर, 2024 तक हो सकता है। अनुष्का को नवंबर 2023 को बेबी बंप्स के साथ स्पॉट किया गया लेकिन लोगों ने इसे अफवाह बताया। वहीं 22 जनवरी को विराट-अनुष्का को साथ में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समय देखा गया जब एक्ट्रेस बेबी बंप्स छिपा रही थीं। इसी आधार पर ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि अनुष्का सितंबर तक दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। हालांकि विराट-अनुष्का ने प्रेग्नेंसी या उससे जुड़ी किसी भी बात को आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। अब अगर बात बच्चे की डिलीवरी की करें तो मीडिया में एक और बात खूब चल रही है कि अनुष्का की डिलीवरी लंदन में हो सकती है।

Pic Social Media

साल 2020 में विराट कोहली ने अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खुशी-खुशी दी थी। इस बार कपल कुछ बोल नहीं रहा तो आपको किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले इंतजार करना होगा। जानकारी के लिए बता दें, 2017 में अनुष्का और विराट कोहली ने शादी की थी। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका कोहली है।