6 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः अप्रैल में आने वाले हैं इन 4 राशियों के शुभ दिन, लक्ष्मी जी का रहेगा आशीर्वाद

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। आज आपको कुछ ऐसे काम न चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं जिनको करने का आपका मन नहीं होगा। जो औरों के लिए असुविधाजनक हो सकते हैं। घर के सदस्य या फिर सन्तान के व्यवहार से आप दुःखी रहेंगे। परिवार में पैसों को लेकर आपस में किसी वजह से मतभेद हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और व्यवसायिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।  यदि कोई व्यक्ति आपसे बिजनेस आइडिया साझा करता है तो आप उसमें आगे बढ़ें। 

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। लोगों के मन में अच्‍छी भावनाएं बढ़ेंगी और आपको लाभ होगा। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे और कुछ मामलों में आपकी कमाई भी बढ़ सकती है। मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। किसी की बातों पर ध्‍यान दिए बिना जरूरी है कि अपने काम पर फोकस करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण काम पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप अपने  बिजनेस को लेकर कोई बेहतर निर्णय ले सकते हैं। आपको बड़ों की बातों को सुनकर उन पर अमल करना बेहतर रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। यदि आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह  दूर होगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इन दिनों आपका सबकुछ ठीक चल रहा है। कारोबार की स्थिति में भी सुधार होगा और आपको किसी बड़े अधिकारी से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। कोई आपके प्रमोशन की बात को बागे बढ़ा सकता है। नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है। विरोधियों और आलोचना करने वालों को इग्‍नोर करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस से जुड़े कार्य को लेकर सावधान रहें। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओ का निदान करेंगे। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको यदि किसी जरूरमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए आज का दिन शुभ है और इसमें आपकी जीत हो सकती है। आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबंध करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आज आपको लाभ होगा। बाकी और कामों के लिए भी दोपहर तक अच्‍छा समय है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। आप संस्कारों व परंपराओं पर जोर देंगे। कारोबार में आपकी मेहनत से कार्य में तेजी आएगी और आपको लाभ होगा। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ नहीं दे रहा है और आज कोई काम आपके मन के विपरीत होने से आपके मन में निराशा का भाव होगा। कोई काम आपकी सोच के विपरीत हो सकता है। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वह ही आपको धोखा दे सकता है। थोड़ा सावधान रहें और धन का खर्च काफी सोचकर करें। आज का दिन मिश्रित फलदायक है। दोपहर बाद में एकाध काम अच्छा हो जाने से मन में संताप कम होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और लोग उनके काम से प्रसन्न रहेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको बंधुत्व की भावनाओं को बल मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामों को लेकर कोई महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से जुटा पाएंगे। आपके साहस में पराक्रम में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए कार्य सफलता का दिन है। इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र में हर मामले में सफलता प्राप्‍त होगी और आपका भाग्‍य साथ देगा। सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी की बातों में आकर अपना प्‍लान बदलेंगे तो आपको नुकसान होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी व सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक गतिविधियों में आप पूरा ध्यान देंगे। अपने खर्चों को लेकर आप एक बजट बनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-6 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 6 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)