31 Dec 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में कबूतर का घोंसला किन बातों की ओर करता है इशारा जानिए

ये भी पढ़ें: तुलसी को जल देते समय केवल बोलें ये शब्द, धन से भर जाएगा घर

मेष राशि (Aries)– आज का दिन मेष राशि वालों के लिए करियर के मामले में बेहतर होगा और साल का आखिरी दिन आपको बड़ी सफलता देकर जाएगा। ज़मीन जायदाद के मामले में आपको उत्तम लाभ मिलेगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आप में एक विशेष आकर्षण रहेगा। पिता के आशीर्वाद से आपको सम्मान मिलेगा और कहीं से रुका धन मिल सकता है। शाम के समय कुछ परेशानी हो सकती है। देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा।

वृष राशि (Tauras)– आज आपका दिन वृष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपकी योजनाएं समय से पूर्ण हो जाएंगी। शत्रु पक्ष के लोगों से सावधान रहें और अपनी गुप्‍त बातें किसी से शेयर न करें। आपके अन्दर निर्भीकता का भाव रहेगा और आप अपने फैसले खुलकर ले पाएंगे। अपने कार्यों को संपन्‍न करें तो आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे और आपको धन की प्राप्ति होगी। अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी।

मिथुन राशि (Gemini) आज कहीं फंसी हुई पेमेंट वापस मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटी-छोटी खुशियां आपकी दिनचर्या को और अधिक मधुर बनाएंगी। बच्चों का मार्गदर्शन करना उनकी प्रगति में सहायक रहेगा। साथ ही कोई खास कार्य आपकी शर्तों पर ही संपन्न हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नए मौके लगेंगे। आज आपको अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज रखना होगा। आप यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें आज चार चांद लगेंगे, क्योंकि यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस लौट सकता है।

सिंह राशि (Leo) मिथुन राशि के लोगों को आज कोई भी नया काम नहीं आरंभ करना चाहिए। आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें, वरना आपका नुकसान हो सकता है। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। शाम का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि के लोगों को किसी कारण से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और आपको असहयोग का भागी बनना पड़ सकता है। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्च अधिक होगा। आपके शत्रु अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपसे अच्‍छे से बात करेंगे। शाम को किसी आध्यात्मिक महापुरुष से आपकी भेंट हो सकती है।

तुला राशि (Libra) – आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। नए व्यापारी अपने प्रोडक्ट का प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से करेंगे। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान के होने के योग बन रहे हैं। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही रुकावटें आज ख़त्म होंगी, ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज दूर होगी, जीवनसाथी के साथ आपका रिलेशन मजबूत बनेगा। छात्र अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। शिक्षकों से बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। यदि आपको किसी काम के पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)– आज का दिन आपके लिए रोजगार के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अचानक लाभ मिलने से आज खुशी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपको कोई रोग सता रहा था, तो उसे डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को किसी बड़ी प्रॉपर्टी को खरीदने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा. किसी रिश्तेदार की सहायता से आपको आय के भी कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे. जो लोग जॉब कर रहे हैं उन्हें जॉब में तरक्की के अवसर मिलेंगे. आज की नई नौकरी का भी ऑफर आपको मिल सकता है. संतान के द्वारा मिले मान-सम्मान से आप काफी खुश नजर आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वाले के लिए आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ योजनाएं बनानी होगी, जिससे परिवार में यदि किसी सदस्य के करियर में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी  दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको माता-पिता से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी बात को गुप्त रखा था, तो वह जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकती है। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिवार में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग काम करेंगे। किसी संपत्ति का सौदा करते समय आप उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-31 December-2023 rashifal-December- rashifal 2023 ka rashifal-rashifal 31 December-2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)