साल 2023 में विराट-गिल का रहा दबदबा, सबसे अधिक रन बनाने में रहे आगे

क्रिकेट WC खेल

Virat Kohli: साल 2023 की समाप्ति हो रही है लेकिन ये साल क्रिकेट के लिए काफ़ी यादगार रहा क्योंकि इस साल दुनिया ने वनडे क्रिकेट का विश्वकप (World Cup) देखा जहां कई युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ियों ने खूब रन बनाये।
ये भी पढ़ेंः शर्मनाक हार के बाद भारत पर ICC ने ठोका जुर्माना, WTC में भी कटे प्वाइंट

Pic Social Media

साल 2023 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है जहां शुरू के 5 खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ी भारत के ही शामिल रहे है। जिसमे शुभमन गिल (Shubhman Gill),विराट कोहली (Virat Kohli) और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शामिल है।

साल 2023 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर नए भारत के युवा खिलाफ शुभमन गिल जिन्होंने ने इस साल 52 पारियों में 2154 रन बनाए। उनके बल्ले से इस साल 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। 46.82 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 208 रन एक मैच में सर्वाधिक स्कोर है।

रन बनाने के मामले में विराट कोहली दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने इस साल कुल 36 पारियों में 2048 रन बनाए हैं। विराट का औसत भी सबसे ज्यादा 66.06 है और उन्होंने इस साल 8 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। बल्ले से उनका उच्चतम स्कोर 186 रन है। यही नहीं कोहली ने इस साल हुए वनडे विश्वकप में 700 से अधिक रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी अपने नाम किया।

वहीं इस साल तीसरे स्थान पर रहे न्यूजीलैंड के बेहतरीन खिलाड़ी डैरिल मिचेल जिन्होंने ने इस साल 54 पारियों में 1988 रन बनाये तो वहीं चौथे स्थान पर रहे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जिन्होंने ने 39 पारियों में 1800 रन बनाए हैं। 4 शतक और 11 अर्धशतक लगाए।

साल 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

शुभमन गिल 2154 (52 पारी)
विराट कोहली 2048 (36 पारी)
डैरिल मिचेल 1988 (54 पारी)
रोहित शर्मा 1800 (39 पारी)
ट्रैविस हेड 1698 (42 पारी)
कुसल मेंडिस 1690 (46 पारी)
हसीन शांतो 1633 (43 पारी)
मार्नस लाबुशेन 1629 (45 पारी)
मोहम्मद वसीम 1588 (45 पारी)
मिचेल मार्श 1584 (33 पारी)