Vastu Upay: घर में क्यों रखना चाहिए एक खाली गमला? जानिए क्या कहता है Vastu Shastra

Trending Vastu-homes

Vastu Upay: वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के अनुसार घर में पेड़ पौधे रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। घर में पौधों को रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है इसलिए सर्वोत्तम परिणामों के लिए उन्हें सही दिशा और स्थान पर रखना जरूरी होता है। पौधों के माध्यम से, गमले घर की ऊर्जा को संतुलित करते हैं और घर के वातावरण को पॉजिटिव और शुद्ध बनाते हैं।

Vastu Shastra के अनुसार खूबसूरत और स्वस्थ दिखने वाले पौधे धन और संपत्ति के वृद्धि के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ होते हैं। अधिकतर लोग ये सलाह देते हैं कि आप अपने घर में खाली गमले को न रखें, लेकिन घर में एक जगह ऐसी है जहां पर खाली गमला रखना अत्यंत शुभ माना जाता है।

जानिए कि घर में खाली गमला रखना क्यों शुभ होता है:

यदि आप अपने घर के दक्षिण दिशा की ओर खाली बर्तन को रखते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इससे राहु के दुष्प्रभाव दूर हो जाते हैं। इसके अलावा घर में हर तरह के वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। वास्तु विशेषज्ञों का ये कहना है कि इससे आकाल मृत्यु की संभावना खत्म हो जाती है। ऐसी भी मान्यता है कि अगर घर में कोई संकट होता है तो वो उसे अपने ऊपर ले लेता है।

यदि आपका घर दक्षिण दिशा की ओर है, या आपके घर में कोई वस्तु या कमरा दक्षिण दिशा की ओर है, जो कि वास्तु के अनुसार नहीं बना हुआ है, तो आपको ये सलाह दी जाती है की आप घर के एक खाली बर्तन को दक्षिण दिशा में रखें। यदि ऐसा नहीं है और आपके घर में सब कुछ वास्तु निर्देशों के मुताबिक बना है, तो भी आपको दक्षिण दिशा में गमला रखना चाहिए। ये आपको विपत्तियों से बचाने और घर को बुरी नज़र से बचा के रखने में मदद करता है।

खाली गमले घर में रिश्तों में सुधार करने में काफी हद तक सहायक होते हैं। खाली गमले को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।

खाली गमला स्वास्थ्य को सुधार करने में मदद करता है। खाली गमले को घर के ईशान कोण में रखना शुभ होता है। जो धन और समृद्धि को बढ़ाता है।