27 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, घर में आ जाएगी कंगाली

मेष राशि(Aries)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आपको  कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है।  आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर व बाहर दोनों जगह सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलती दिख रही है।  आपको आमदनी के भी नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप अपने धन कोष में भी वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके  कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के जो जातक आज नौकरी और कारोबार पर जा रहे हैं उन्हें आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा किसी से कहासुनी हो सकती है। कोई डील खराब होने से मन खराब होगा। आज आप अपने घरेलू उपयोग की कोई मनपसंद वस्तु खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आज किसी विषय को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।

 मिथुन राशि (Gemini)  आज मिथुन राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर विचार विमर्श करेंगे और कुछ योजनाओं पर भी काम करेंगे। अपने कामकाज को लेकर भी आज आप चिंतित रह सकते हैं। किसी पुरानी बातों और समस्या को सोचकर मन परेशान होगा। आज घर की जरूरतों पर आप धन खर्च करेंगे। किसी मित्र या परिचित से आपका मिलना हो सकता है। किसी सगे संबंधी के बात व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है।

कर्क राशि(Cancer)  आज का दिन आपकी  यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से  आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य द्वारा  ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिससे आपका व आपके परिवार का नाम रोशन होगा। परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य  आपसे नाराज हो सकता है, जिनको मनाने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन आपको  किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करने से पहले उसके वैधानिक पहलुओं को अवश्य जानना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा कार्यक्षेत्र में आपका पद प्रभाव बढेगा। बिजनस में कमाई से भी आप आनंदित होंगे। आज आप अपना कोई ऐसा काम पूरा कर सकते हैं, जो काफी समय से रुका हुआ था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर कुछ धन भी खर्च होगा। मनोरंजन के लिए आज आप समय निकालेंगे, बच्चों के साथ उनकी शिक्षा और करियर को लेकर चर्चा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी संतान व जीवन साथी के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि विदेश में आपका कोई परिजन रह रहा है, तो उनको  आपकी याद  सता सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। छोटे बच्चे  आपसे कुछ फरमाइशे करते नजर आएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन का लाभ मिल सकता है।  आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत होकर किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वे उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि (Libra)   तुला राशि वालों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज तुला राशि के जातक शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं, घरेलू जरूरत के सामानों के साथ शौक श्रृंगार की चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि, आप आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों पर आप आज धन भी खर्च करेंगे। आज आपके प्रभाव और उन्नति के देखकर कई लोगों के मन में ईर्ष्या का भाव आ सकता है। लेकिन आपको संयम से काम लेना है। बच्चों और जीवनसाथी के लिए भी आप समय निकालेंगे, घर में रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है। यात्रा का प्लान बनकर कैंसिल भी होने की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज कोई डील के फाइनल होने से आपको हैरानी और खुशी होगी। लेकिन आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला ही रहेगा। दूसरों की बातों में आकर जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचें। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें। परिवार में जीवनसाथी की अथवा बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाई-बहनों से मतभेद और तालमेल बिगड़ सकता है। बात व्यवहार संयमित रखें। छोटी दूरी की यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष बना रहेगा, लेकिन आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें उनके कुछ शत्रु परेशान करेंगे। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाइयों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो उसे  आपको बातचीत के जरिए सुलझाना होगा, जिसमें आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।  आपको कुछ प्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप  संतान कैरियर को लेकर परेशान थे, तो उसमें आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। आपको आज यदि कहीं पर निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोल कर करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।  आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत भावना धारण करने से बचना होगा, नहीं तो आपके कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।  परिवार में किसी भजन, कीर्तन, जागरण आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद करेंगे।  कार्य क्षेत्र में  आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी, लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके परेशानियों में चार चांद लगाएंगे, जिन पर आपको लगाम अवश्य लगानी होगी।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-27 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 27 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)