Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, घर में आ जाएगी कंगाली

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि चीजों कि कमी होने के चलते या कुछ चीजें खत्म हो जाने के चलते हम दूसरों के आइटम्स को यूज कर लेते हैं। लेकिन यदि आप वास्तु शास्त्र को फॉलो करते हैं तो शायद ये आपको पता होगा कि ये आदतें बेहद खराब मानी जाती हैं। ऐसा करने पर व्यक्ति को कई तरह की आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। आपको भी जानना चाहिए कि कौन कौन सी ऐसी वस्तुएं हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

1.वास्तु शास्त्र के मुताबिक मानें तो व्यक्ति को कभी भी दूसरों के जूते चप्पल नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके घर में दरिद्रता आ सकती है। इसलिए भूलकर भी दूसरों के चप्पल जूते स्पेशल तौर पर नहीं इस्तेमाल करना चाहिए।

2.वहीं, वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के अनुसार व्यक्ति को कभी भी दूसरों के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का शिकार हो सकते हैं। वहीं घर में आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

3.वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के अनुसार मानें तो एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की भूलकर भी अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। एक दूसरे की अंगूठी पहनने से व्यस्क्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए यदि आप लोग ऐसा करते भी हैं तो बंद कर दें।

4.वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के अनुसार व्यक्ति को कभी भी दूसरों की घड़ी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि घड़ी समय से जुड़ा हुआ होता है। अगर किसी व्यक्ति का समय खराब चल रहा है और आप उसकी घड़ी का इस्तेमाल कर लेते हैं, तो जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

5.बैंक जाने पर दूसरों से पेन मांगते हैं। वास्तु के अनुसार ये बहुत गलत है क्योंकि कलम दूसरों व्यक्ति कि किस्मत से जुड़ी हुई होती है। ऐसे में यदि व्यक्ति के जीवन में खराब समय चल रहा होता है तो आप जानें अनजाने में उसके कलम को लेकर अपने ऊपर सारी मुश्किलें ले आ सकते हैं।