16 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: पर्स में रखें ये चीज़..हो जाएगी ग़रीबी दूर!

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों को कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप किसी नए बिजनेस को लेकर कोई योजना बना रहे हैं, तो उसे आप कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपके पिताजी आपके मनमाने व्यवहार के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी। आप अपने घर किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जो जातक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कहीं जरूरी काम से यात्रा पर जाने के योग आपके लिए बन रहे हैं। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी और आपका स्‍थान बदल सकता है। दिन के बाद के हिस्‍से में आपको थोड़ी सी उलझन होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मन प्रसन्‍न होगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर खुशखबरी सुनने को मिल सकती है  और वह आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको उन्हें निपटाने के लिए परिवार के सदस्यों को समय देना होगा। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतारने में समस्या आ सकती है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह पढ़ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। आपके अधूरे काम निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात में शादी में जाने का मौका आपको मिलेगा और मन प्रसन्‍न होगा।

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपके आसपास रह रहे कुछ शत्रु आपके काम में रोड़ा अटकाएंगे। आप संतान की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें समय दें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।  नौकरी में कार्यरत लोगों को  किसी प्रमोशन के मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)   कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों और समस्‍याओं वाला रहेगा। आज आपको हर कार्य में संयम और सावधानी रखने की जरूरत है। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी प्रकार के झगड़े और विवाद से दूर रहें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात के समय स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि (Libra)   आज आवश्यक काम पर ध्यान दें। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आज आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सके। आपको सम्मान की प्राप्ति होने से आपका मनप्रसन्न रहेगा। आपकी रुचि धार्मिक कार्यक्रमों की ओर भी रहेगी। आपके मन में आत्मनिर्भर होने की भावना बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की बॉन्डिंग और गहरी होगी, जिस कारण आपके रिश्ते में चल रही दूरियां भी समाप्त होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। पार्टनरशिप के मामले में आपको लाभ होगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। आज आपको पुत्र और पुत्री के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें तो आपको सफलता मिलेगी। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपके काम की गति तेज रहेगी, जिस कारण आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आप जीवनसाथी के लिए कुछ कपड़े व जेवर आदि लेकर आ सकते हैं। आपको करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने पार्टनर मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश अवश्य करें।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी ना करें ये काम..तिजोरी हो सकती है ख़ाली!

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन सावधानी और सतर्कता से काम करने का है। आपको बिजनस में अच्‍छा मुनाफा होगा और आपके लिए लाभपूर्ण समय है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो आपको लाभ होगा। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आएगा। आपके परिवार में कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके भाई या बहन के खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। बाद में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने के लिए दिन सही नहीं है और आपको नुकसान हो सकता है। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सही कर सकते हैं। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करने से आपको मानसिक सुकून प्राप्‍त होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)