Vastu Tips: भूलकर भी ना करें ये काम..तिजोरी हो सकती है ख़ाली!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: जब भी हम घर बनाते हैं तो वास्तु का खास ख्याल करते हैं लेकिन घर बन जाने के बाद वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) को अनदेखा करने लगते हैं जिसका असर भी दिखाई देने लगता है। वास्तु शास्त्र के नियमों का ठीक से पालन न करने से कई सारी समस्या जीवन में आने लगती है और परेशानी होने लगती है। इन परेशानियों से बचने के लिए बेहतर है कि वास्तु के नियमों का पालन किया जाए। कई बार हम घर में ऐसी चीजें रख लेते हैं जिनसे हमारे घर में धन आना बंद होजाता है। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वो चीजें

ये भी पढ़ेंः Vastu Shastra: घर में ईशान कोण का क्या है महत्व..ज़रूर पढ़िए

Pic Social Media

खाली गमला


हर में खाली गमला रखने से तिजोरी खाली होने लगती है, हमें खाली गमला रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसारधर में पौधे रखना जरूरी और शुभ माना जाता है। लेकिन आपको पौधों को सही दिशा और सही स्थान पर रखना चाहिए।

ऐसे बढ़ने लगेगा धन

पौधों के माध्यम से गमले घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं। गमले में लगे पौधे संपत्ति और धन को भी बढ़ाने के लिए शुभ माने जाते हैं। यह बात भी ध्यान देने वाली है कि खाली गमला रखने से पति और पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। और किसी काम में भी मन नहीं लगता है।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

सेहत पर भी होता है असर

खाली गमले का असर सेहत (Health) पर भी देखने को मिलता है इससे तबियत खराब होने लगती है।

घर में या बगीचे में कभी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए, इससे घर में धन आना बंद हो जाता है। वास्तु के हिसाब से घर में दूधिया पौधे भी नहीं लगाना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को साफ सुथरा रखना चाहिए, गंदे घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।