10 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः रामलला के भव्य उत्सव की तैयारी..108 फ़ीट लंबी धूपबत्ती से महकेगा अयोध्या

मेष राशि मेष राशि के लोगों की प्रतिभा और सौम्य व्यवहार कार्यस्थल पर लोगों को आकर्षित करने वाला होगा। व्यापारी वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए, सोचेंगे की क्या करें क्या नहीं उनका यह विचार उन्हें मानसिक उलझनों में डाल सकता है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यक जरूरतों की  पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आप कामों में बिना सोचे समझे आगे  ना बढे, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।


वृष राशि  आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। रक्त संबधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज में पूरी गंभीरता दिखाएं और उसमें ढील ना दें। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।


मिथुन राशि आज सेहत पर ध्यान दें, स्लीपिंग पैटर्न सुधारने का प्रयास करें। गाइडेंस कार्ड खर्चों पर नियंत्रण रखने का संकेत दे रहा है। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है।


कर्क राशिआज सेहत अच्छी रहेगी, परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। गाइडेंस कार्ड किसी महिला से स्नेह और सराहना मिलने का संकेत दे रहा है। भूमि भवन वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है, व्यवसाय लगभग ठीक रहेगा, आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में पहले से सुधार होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ होगा। क्या न करें-आज क्रोध में अपना नियंत्रण ना खोएं।
सिंह राशि आज सेहत अच्छी रहेगी, किंतु ओवरथिंकिंग से बचने की आवश्यकता है। गाइडेंस कार्ड अपने शुभचिंतकों से सलाह लेकर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आज का दिन व्यापारिक कार्यों में अच्छे परिणाम दर्शाने वाला है और आज आपको मन के अनुकूल परिणाम प्राप्‍त होंगे। हर काम में आपका मन लगेगा और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। बिल्डर्स और रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी अच्छा कारोबार करते देखे जाएंगे।
कन्या राशि  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको यदि कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आपको से तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। कार्य में आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में आपको सम्मान बनाए रखना होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी अध्ययन और आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक है और आज किस्‍मत आपका साथ देगी। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और आपको आज किसी नए प्रॉजेक्‍ट में फलता मिलेगी। आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी को यदि आप कोई सलाह देंगी तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।

वृश्चिक राशि  आज का दिन आपके लिए सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। साझेदारी के कामों पर आप पूरा जोर देंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य को पकड़कर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, तभी आप उसे पूरा कर सकेंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई  बात बुरी लग सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो आप उसके लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

धनु राशि धनु राशि के जो लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं, तो एक्टिव रहें ग्रहों की स्थितियाँ आपको कोई अच्छा लाभ दिला सकती हैं। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी, जिसको लेकर आपको भी सामान्य रहना है। दूसरों की चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसकर युवाओं का समय बर्बाद हो सकता है, इसलिए झूठे और फरेबी लोगों से बचकर रहे। घर में विवाद की आशंका है। महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलजुल कर बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। सेहत में दिनचर्या में अपने पसंदीदा खेल को शामिल करें, इससे रक्त संचार भी अच्छा होगा साथ ही आपका फिजिकली वर्कऑउट भी हो जाएगा।

मकर राशि मकर राशि के लोगों के ऑफिस कार्यों में अधिकता होने के कारण दूसरे लोगों के साथ तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन काफी लाभप्रद रहेगा, लेकिन दिन के मध्य से खाने-पीने का व्यापार करने वालों को सजग रहने की आवश्यकता है। युवाओं को अधिक आत्मविश्वास से बचना होगा, अधिकता किसी भी चीज की सही नहीं है फिर वह चाहे आत्मविश्वास ही क्यो न हो।

कुंभ राशि  आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में आप धैर्य और साहस से काम लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप महत्वपूर्ण कार्य में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको किसी विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगा। कारोबार करने में तेजी आने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। अपने यदि किसी काम में ढील बरती, तो उससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-10 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 10 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)