28 NOV 2023 का राशिफल..12 राशियों की सबसे सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन,MP


आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)– आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के आगे बढ़ने के लिए रहेगा, जिससे आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी। बिजनेस में यदि आप किसी को साझेदार बनाना चाहते हैं, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपके द्वारा लिया गया कोई लिया गया निर्णय आपको परेशान करेगा, इसलिए आपको बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पर्स में रखें केवल एक फिटकरी का टुकड़ा, होंगें ये जबरजस्त फायदे


ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी के पास रखें ये चीज, दूर हो जाएगी गरीबी
वृष राशि
(Tauras)– वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपका जीवन साथी शारीरिक पीड़ा से परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का चिकित्सक से अच्छे चेकअप कराएं। आज आप वाहन संभाल कर चलाएं अन्यथा, किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है, और आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है। आज परिवार में आपको किसी अपने का कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं, और आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों की दिनचर्या आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाली है। साथ ही आज आपको अपनी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी से उधार लेना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि अपनी सेहत का ख्याल रखें और बुरी आदतों से बचें।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायी साबित हो सकता है। आपके परिवार में खुशियाँ और सुख-शांति का माहौल होगा। यह एक शांतिपूर्ण और सकारात्मक दिन हो सकता है। आज का दिन आपको अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने के लिए सुनहरा अवसर बन सकता है। पिछले प्रयासों की मेहनत आपको सफलता दिला सकती है।

सिंह राशि (Leo)-सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र के कहने में आकर किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा और आप अपने कामों पर फोकस करेंगे, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे।

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो, आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा। आपको किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होगा। आज आप किसी विशेष कार्य के लिए किसी विशेष व्यक्ति से मिलने जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको कुछ लाभ होंगे।

तुला राशि (Libra) –आज का दिन आपके प्रति आदर और सम्मान बनाने के लिए रहेगा। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपकी जीत मिलेगी। आप घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपके अंदर प्रेम व सहयोग बना रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर परिवार में चल रही कलह को दूर करने के लिए सलाह करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार करने वाले जातक यदि अपनी बंद किए हुए व्यापार को दोबारा से शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन शुभ है। आप अपने पुराने पार्टनर के साथ मिलकर अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं. अपने पार्टनर से आपके फिर से मधुर संबंध बन जाएंगे.आप शेयर मार्केट में या सट्टा बाजार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए काम में सफलता और प्रगति का सूचक हो सकता है। आपको अपने प्रतिद्वंदियों को हराने के लिए आज अच्छे अवसर मिलेंगे। आज की गणना बता रही है कि धनु राशि के वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय काफी मिलाजुला रहने वाला है। आज हो सके तो अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बीताएं। वहीं, आज विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए सामाजिक संबंधों को मजबूती देने का संकेत हो सकता है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। नया प्रोजेक्ट भी स्टार्ट हो सकता है। आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है। आपके पास नई प्रोपर्टी खरीदने के लिए आवश्यक पैसा आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)-आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। व्यापार में आपको किसी काम को लेकर कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा, इसलिए आप किसी योजना में धन का निवेश बहुत ही सोच विचारकर करें।

मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्य की सेहत खराब होने से थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यकि सेहत बहुत खराब है तो, उनके लिए पूजा प्रार्थना करें, ईश्वर सबकी सुनते हैं,आपके भी सुनेंगे। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-2023 rashifal-28 NOV rashifal-28 NOV 2023 ka rashifal-rashifal 28 NOV 2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)