1 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: अगर घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी जी की कृपा, तो वास्तु की इन बातों का जरूर दें ध्यान

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और हर कार्य में उत्‍तम सफलता प्राप्‍त होगी। आप जनता के प्रिय बनेंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप में एक विशेष आकर्षण रहेगा। पिता के आशीर्वाद से आपको ऑफिस में सम्मानित किए जाने की संभावना है। शाम के समय सेहत में गिरावट आ सकती है और आपको दौड़भाग करनी पड़ सकती है। शाम के समय माता को भी शारीरिक कष्ट हो सकता है। देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए अपने डेली रूटीन को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप उसमें बदलाव न करें और यदि आपने किसी अजनबी पर अधिक भरोसा किया, तो वह आपके उसे भरोसे को तोड़ सकता है। आपको खर्चो के साथ-साथ अपने बचत पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक मामले गति पकड़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर काम को बहुत ही सावधानी से करने का है। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी न लगे। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें और मन लगाकर अपने काम को पूरा करें। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से किए गए निर्णय लाभप्रद होंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। शाम का समय मंगल कार्यों में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चले, नहीं तो समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान दें और आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा।  विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके अंदर परोपकार की भावना बढ़ेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक कार्य में बीतेगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू होगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर खुश होंगे।

कन्या राशि (Virgo) आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपके यहां परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। सभी का सहयोग बना रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप सावधान रहें और आपको कोई मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी चीज के संरक्षण में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और यदि आप किसी कार्य में मेहनत कर रह थे तो उसमें सफलता प्राप्‍त होगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको लाभ होगा और शिक्षा प्रतियोगिता शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको सम्‍मान मिलेगा। नये कार्य को सीखने में सफल होंगे और आपकी बातें दूसरों को प्रसन्‍न करेंगी।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक योजनाओं को बल मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और आपकी पद पर प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में आपको जीत मिलेगी। आप अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपका सम्‍मान में बढे़गा और आपको लाभ होगा। आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शाम से लेकर रात तक आपको प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। दिन सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Upay: घर में क्यों रखना चाहिए एक खाली गमला? जानिए क्या कहता है Vastu Shastra

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा और कामों में तेजी आएगी। व्यावसायिक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको शासन व प्रशासन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा और आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और भाग्‍य साथ देगा। आमदनी ठीक होगी और आपके कोष में वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नये अच्छे मित्र भी मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही दिखाने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। कामकाज को लेकर आप किसी से कोई बातचीत करें, तो उसमें स्पष्टता बनाए रखें और अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार के लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। आप इधर-उधर के कामों में ना पड़े और आप बिजनेस में कोई जोखिम न उठाएं, नहीं तो बाद में इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-01 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 01 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)