Vastu Tips: अगर घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी जी की कृपा, तो वास्तु की इन बातों का जरूर दें ध्यान

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: वास्तु दरअसल घर या भवन में दिशानुसार किसी भी चीज का सही तरीके से रखे होने का मतलब है। माना जाता है कि यदि घर में कोई चीज वास्तु के अनुसार नहीं रखी हो तो वहां नेगेटिविटी बढ़ना शुरू हो जाती है। इस कारण से परिवार में लड़ाई झगड़े और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।

बस ऐसे ही विकल्प बचता है वे है घर में सभी वस्तुओं को दिशानुसार ठीक तरह से उन्हें रखना चाहिए। कई बार कुछ निर्माण घर के ऐसे हो जाते हैं जिन्हें हम चाहते हुए हम बदल सकते हैं। तो ऐसे में कुछ वास्तु टिप्स को अपनाकर घर के वास्तु दोष को कम किया जा सकते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे में सरल उपायों के बारे में जिनसे वास्तु दोष कम किया जा सकता और इनका नित्य पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव घर में बरसती है।

वास्तु की इन बातों को ध्यान रखने से मां लक्ष्मी की बरसेगी घर में कृपा

यदि घर के आंगन में तुलसी और पेड़ लगा है और नियमित रूप से आप उसकी पूजा एवम कुछ विशेष दिन छोड़ कर जल देकर उसकी सेवा करते हैं, तो वास्तु अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और जहां पर तुलसी का पेड़ होता है, वहां देवीय कृपा से वास्तु दोष नहीं लगता है। तुलसी जी का पौधा जिस घर में होती है, वहां मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है।

अपने घर में दीपक जलाकर उसके धुएं को हर कमरे में दिखा सकते हैं। दीपक से नेगेटिव ऊर्जा को खत्म करने की क्षमता होती है और ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Key Vastu Tips: इस दिशा में न रखें घर की चाबी, आ सकता है दुर्भाग्य, जानें चाबी रखने का सही स्थान

जो लोग सूर्यास्त के बाद शाम के समय घर की दहलीज और आंगन में गाय के शुद्ध देशी घी का रोज दीपक जलाते हैं। वहां कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है। दीपक का प्रकाश नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने में मदद करता है।

सुबह की पहली रोटी हमेशा गौ माता को जरूर परोसें। ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है और घर में वास्तु दोष लगता है। इसलिए पहली रोटी गौ माता को जरूर खिलाएं।

सूर्यास्त के बाद शाम के समय घर में बाहर की लाइट ऑन रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी काफी ज्यादा खुश होती है। वास्तु के लिहाज से घर में शाम के समय बाहर एक लाइट का जलना शुभ होता है और सकारात्मक आती है।