Rashifal

Rashifal: इन 6 राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू..शनि के घर में बुध का प्रवेश

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Rashifal: बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से इन 6 राशियों के लोगों की होगी चांदी

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। जब कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी होता है। आपको बता दें कि समय के साथ-साथ ग्रह भी अपना स्थान बदलते रहते हैं। कुछ ऐसा ही चमत्कार 6 राशियों के जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा। बुद्धि के कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध राशि (Mercury sign) परिवर्तन किए हैं। ऐसा होने से 6 राशि के जातकों का गोल्डन टाइम (Golden Time) शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में 11 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर प्रवेश किए। बुध कुंभ राशि में 27 फरवरी को रात 11 बजकर 46 मिनट तक रहेंगे, उसके बाद से मीन (Pisces) राशि में चला जाएगा। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन के 6 राशियों के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं कौन सी हैं वो राशि..

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: किचन में भूलकर भी ना करें ये गलती..मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़!

Pic Social Media

मकर

बुध के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। इस दौरान मकर (Capricorn) राशि वालों के वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। बुद्धि और तर्क शक्ति तेज होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इस राशि के लोग जो पहले से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं उन्हें और लाभ होगा। लोग आपकी बात का सम्मान करेंगे और काम सफल होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोग प्रभावशाली हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के बाहर लगे हैं ये 2 पौधे तो तुरंत उखाड़ फेंके

मिथुन

कुंभ में बुध के प्रवेश से मिथुन (Gemini) राशि वालों के लोगों को भी लाभ होने की संभावना है। आपका आर्थिक पक्ष बेहतर होगा क्योंकि कई स्रोतों से धन का आगमन हो सकता है। आपकी तिजोरी धन से भरी हो सकती है। पूजा पाठ या मांगलिक कार्यों में आपका मन लगेगा। 11 से 27 फरवरी तक मिथुन वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ

बुध का गोचर कुंभ राशि में ही हुआ है। यह आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। आपकी लाइफ स्टाइल एक राजा के बराबर हो सकती है। आपके भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 11 से 27 फरवरी के बीच हरे रंग की वस्तुओं का दान करें, आपके लिए यह शुभ फलदायी होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह

बुध का राशि परिवर्तन सिंह वालों के लिए भी अच्छा साबित होगा। इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में सहयोग की भावना बढ़ेगी। लाइफ पार्टनर की सहायता से लाभ की उम्मीद है। इस बीच आप अपने शत्रुओं पर हावी हो सकते हैं और उनके खिलाफ आपकी चाल कामयाब होने की उम्मीद है। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वाद विवाद में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

कुंभ में बुध के गोचर करने से वृश्चिक राशि के लोगों की किस्मत बदल सकती है। इस राशि के जातकों के लिए तरक्की की राह आसान होगी। धन और आयु में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। सरकार से आपको सहायता मिल सकती है। सरकारी काम सफल हो सकते हैं। माता और पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। इस बीच प्रॉपर्टी से आपको लाभ मिलने की संभावना है।

मीन

बुध का राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों के लिए बेहतर साबित होगा। इस बीच आपके यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी।