Punjab

Punjab: पंजाब की महिलाओं के लिए खुशखबरी, जल्द होने जा रही है बड़ी घोषणा

पंजाब
Spread the love

Punjab की महिलाओं को मिलेगा फायदा, सरकार जल्द लागू कर सकती है ये योजना

Punjab News: पंजाब की महिलाओं को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) जल्द ही महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। आपको बता दें कि साल 2022 के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सूबे की महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी। मान सरकार अपने इसी वादे को पूरा करने की तैयारी में है। सरकार की तरफ से बाकी की बची हुई घोषणाओं को अगले दो सालों के अन्दर पूरा करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ेंः Punjab के गवर्नर ने हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई

Pic Social Media

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लोगों को फ्री बिजली देकर अपना वादा पूरा किया है। राजनीति के जानकारों का मानना था कि सरकार द्वारा 2026 में महिलाओं को यह राशि देने की गारंटी पूरी की जाएगी लेकिन अब पार्टी और सरकार के अंदर यह मांग जोर पकड़ रही है कि सरकार को जल्द से जल्द इस विषय में निर्णय लेना चाहिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान जल्द ही महिलाओं को एक हजार रुपये देने का ऐलान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रयास और तेज़: Tarunpreet Sond

जल्द पूरी होगी सभी गारंटी-मान सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के बाद आम आदमी पार्टी एक्शन मोड़ में आ गई है। इसी क्रम में आप सरकार अपनी सभी गारंटियों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रही है, जिससे विपक्ष से इन मुद्दों को छीना जा सके। सत्ताधारी दल के नेताओं का मानना है कि साल 2026 में तो चुनावी साल शुरू हो जाएगा। उस समय महिलाओं को एक हजार रुपए की राशि देने का सियासी तौर पर ज्यादा लाभ नहीं होगा क्योंकि उस समय लोग कहेंगे कि चुनावों को देख कर सरकार ने फैसला लिया है इसलिए सरकार अगर 2025 में इसे लागू कर देती है तो महिला मतदाताओं के एक वर्ग को वह अपने साथ जोड़ सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मान सरकार को यह भी अभी तय करना होगा कि कितनी वार्षिक आमदनी वाली महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा। इसे लेकर पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श होगा।