Rajasthan Diwas: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार प्रदेशभर में साप्ताहिक महोत्सव आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में आज राजस्थान दिवस पर जयपुर में निवेश उत्सव का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस आयोजन में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत लगभग 3 लाख करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग की सौगात देंगे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन में शामिल हुए CM भजनलाल, युवाओं के लिए किए बड़ा ऐलान
लॉजिस्टिक, डेटा सेन्टर एवं टेक्सटाइल और अपैरल पॉलिसी का होगा विमोचन
सीएम शर्मा उद्योग एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक, डेटा सेन्टर एवं टेक्सटाइल और अपैरल पॉलिसी का भी विमोचन करेंगे। साथ ही, राइजिंग राजस्थान के निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग हेतु मोबाइल ऐप का शुभारंभ, निवेशकों को भू-आवंटन पत्र वितरण, राइजिंग राजस्थान के न्यूज लेटर का विमोचन एवं राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर्स की शुरूआत के दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan News: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया राजस्थान उत्सव का अवलोकन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 मार्च, 2025 को राजस्थान विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का प्रत्युत्तर देते हुए हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय रीति-नीति से राजस्थान दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके तहत 25 से 31 मार्च तक राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
