Rajasthan: CM भजनलाल परिवार, कैबिनेट और अधिकारियों के साथ जाएंगे महाकुंभ, धर्मलाभ के लिए लगाएंगे आस्था की डुबकी
Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में हर दिन लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं और संगम में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। अब तक महाकुंभ 2025 में 35 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने संगम में गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी महाकुंभ में संगम में स्नान कर चुके हैं। वहीं एक बार फिर से सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के महाकुंभ में शामिल होने की तैयारी बन रही है। सीएम शर्मा की महाकुंभ यात्रा की तारीख भी तय हो गई है। आइए जानते हैं सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) की प्रयागराज यात्रा का पूरा शेड्यूल।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: करौली जगदीश धाम के बसंत पंचमी मेले में पहुंचे CM भजनलाल, इन 2 गांवों को दिए बड़ी सौगात

परिवार, मंत्रिपरिषद, विधायक और कई बड़े अधिकारी भी जाएंगे महाकुंभ
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) परिवार समेत महाकुंभ जाएंगे। उनकी ये यात्रा 8 फरवरी की तारीख को होगी। सीएम भजनलाल के साथ उनका परिवार, मंत्रिपरिषद (Mantriparishad), विधायक और कई बड़े अधिकारी भी प्रयागराज (Prayagraj) जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, मंत्रिपरिषद के लगभग सभी सदस्य, बीजेपी के विधायक परिवार सहित महाकुंभ जाएंगे।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: भगवान देवनारायण की जयंती समारोह में शामिल हुए CM भजनलाल, गुर्जर समाज को लेकर कही बड़ी बात
171 सदस्यों की लिस्ट तैयार
आपको बता दें कि प्रयागराज (Prayagraj) में जारी महाकुंभ में स्नान के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल (CM Bhajan Lal) समेत लगभग 171 सदस्यों की लिस्ट तैयार की गई है। अफसरों में CS सुधांश पंत, सीएम ACS शिखर अग्रवाल, DGP यूआर साहू, जोगाराम समेत आलाधिकारी महाकुंभ जाएंगे। इन सभी की महाकुंभ यात्रा 1 दिन की ही होगी। सभी लोगों के ठहरने की व्यवस्था प्रयागराज में राजस्थान मंडप में की जाएगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
26 फरवरी को होगा महाकुंभ का समापन
संगमनगरी प्रयागराज (Prayagraj) में चल रहे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम अब तक 35 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने स्नान कर लिया है। आपको बता दें कि अनुमान के अनुसार, महाकुंभ में करीब 40 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान था। हालांकि, आंकड़ा इससे कहीं अधिक जा सकता है। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी को होगा।
