Rajasthan: CM भजनलाल ने करौली के जगदीश धाम के बसंत पंचमी मेले में की शिरकत, किसानों को लेकर कही बड़ी बात
Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करौली दौरे पर पहुंचे। करौली जिले के नादौती तहसील के कैमरी गांव स्थित जगदीश धाम (Jagdish Dham) पर आयोजित होने वाले बसंत पंचमी मेले में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने शिरकत की। इस दौरान सीएम शर्मा (CM Sharma) ने भगवान जगदीश के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। साथ ही एक किसान सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी सहित कई बीजेपी नेता जनप्रतिनिधि, जगदीश धाम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भजनलाल सरकार का खेलो इंडिया कार्यक्रम, जयपुर मैराथन में 25 देशों के धावकों ने दिखाया दम
केंद्र ने बजट में किसानों को ढ़ेरों सौगात
इस दौरान जगदीश धाम मंदिर कमेटी (Jagdish Dham Temple Committee) द्वारा भगवान का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट में कई सौगात किसानों को दी है। सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 5 लाख करने के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी कई प्रयास किए है। केंद्रीय बजट में आम जनता को करों में बड़ी राहत दी गई है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

किसी ने पहने नहीं ली किसानों की सुध
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी ने पहले किसानों की सुध नहीं ली। जिसके कारण आज किसान बेहाल है। बीजेपी सरकार ने हमेशा किसान, युवा, महिला और आम आदमी के हित में ही काम किया है। बीजेपी नीति केंद्र सरकार ने नए बजट में किसानों की आय को बढ़ाने और कल्याण के लिए काम किया है।
इस दौरान उन्होंने कैमरी गांव में बालिका आवासीय विद्यालय खोलने, पशु चिकित्सालय को लेकर बड़ी घोषणा की। इसके साथ ही कृष्ण गमन पथ से कैमरी के जगदीश जाम धाम को जोड़ने और विकास कार्य करने की भी घोषणा की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि राजस्थान में और केंद्र में बीजेपी सरकार लगातार देश और प्रदेश को आगे ले जाने की दिशा में कार्य कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: बजट 2025 की CM भजनलाल ने की तारीफ, बोले-गरीब, युवा, महिला और किसान हितैषी है बजट
सीएम शर्मा ने ली राहुल गांधी पर चुटकी
सीएम शर्मा (CM Sharma) ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही कहा कि यह मैं तो नहीं कह सकता कि आलू से सोना बना दूं। लेकिन यह जरूर है कि खेतों को पानी मिलेगा, तो जमीन जरूर सोना उगलेगी। यानी खेती अच्छी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, टोंक में अब पीने के लिए पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि शेखावाटी के लिए यमुना जल का समझौता किया। बिजली के लिए किसान परेशान रहता है। इसके लिए बीजेपी सरकार 2027 तक किसान को बिजली देगी. इसके लिए काम शुरू हो गया है।
उन्होंने इस दौरान कहा कि घोषणा-पत्र के अनुसार बीजेपी सरकार हर एक वादा पूरा करेगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में नौनिहालों को तीन दिन दूध पीलाना बीजेपी सरकार ने पूरा किया है। देश में गेहूं का समर्थन मूल्य सबसे ज्यादा राजस्थान में मिलता है। किसान सम्मान निधी के तहत किश्त भी जारी की जाती है। किसान की आय डबल करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। सीएम ने कहा कि सरकार ने किसानों को लिए गोपाल केडिट कार्ड देने की योजना शुरू की। लेकिन लोग आते हैं, वादे करते हैं। उनसे पूछना आपने हमारे लिए क्या किया? जो मन से काम करता है, जिसका मन अच्छा होता है, तो भगवान जगदीश भी कृपा करते हैं।
