Rajasthan

Rajasthan: भगवान देवनारायण की जयंती समारोह में शामिल हुए CM भजनलाल, गुर्जर समाज को लेकर कही बड़ी बात

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: CM भजनलाल ने गुर्जर समाज को लेकर कही बड़ी बात, बोले-मेरा गुर्जर समाज से संबंध बहुत गहरा है

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने गुर्जर समाज को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के बिड़ला सभागार में भगवान श्री देवनारायण के 1113वां जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने गुर्जर समाज को संदेश देने की कोशिश भी की। सीएम ने कहा कि मेरा गुर्जर समाज से संबंध बहुत गहरा है। इसी समाज में पला और बड़ा हुआ हूं। निश्चित रूप से मेरे जीवन में इस समाज का बहुत बड़ा योगदान हैष
ये भी पढे़ंः Rajasthan: करौली जगदीश धाम के बसंत पंचमी मेले में पहुंचे CM भजनलाल, इन 2 गांवों को दिए बड़ी सौगात

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम शर्मा (CM Sharma) ने कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढाने में गुर्जर समाज का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने आगे कहा कि गुर्जर समाज के लोगों ने बाहरी लोगों के आक्रमण के समय उनका डटकर मुकाबला किया है। 1 साल के भीतर हमारी सरकार ने किसान भाइयों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की। किसान क्रेडिट कार्ड, गोपालन योजना, एमएसपी पर फसल खरीद जैसे कार्य कर किसानों को लाभ देने का काम किया है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: बजट 2025 की CM भजनलाल ने की तारीफ, बोले-गरीब, युवा, महिला और किसान हितैषी है बजट

Pic Social Media

गुर्जर समाज राष्ट्रहित के लिए कभी पीछे नहीं रहा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने इस दौरान कहा कि आज का नौजवान काफी आगे बढ़ रहा है, प्रतिभाएं आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि मैं देखता हूं जब भरतपुर की तरफ जाता हूं तो नौजवान सड़कों पर दौड़ लगाते हैं, जिससे वह आगे जाकर देश की सेवा कर सके. देश की रक्षा के लिए समाज ने बहुत कुछ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि गुर्जर समाज राष्ट्रहित के लिए कभी पीछे नहीं रहा। इसलिए समाज का इस आधार पर भी बहुत-बहुत आभार है। राठौड़ ने कहा कि गुर्जर समाज ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सदैव एकजुटता दिखाई है।