Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल ने बजट घोषणाओं को लेकर 32 विभागों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: CM भजनलाल ने ली बजट घोषणाओं को की अहम बैठक, जानें क्या दिए हैं निर्देश

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने आज सीएम हाउस पर वर्ष 2024-25 की चिन्हित बजट घोषणाओं पर समीक्षा बैठक ली। आपको बता दें कि भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) अपने शासन का दूसरा पूर्व बजट सम्भवतः फरवरी में पेश कर सकती है। इसको लेकर आज बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने 32 विभागों की विभिन्न घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बिजली-पानी उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में ब्राह्मणी नदी बांध परियोजना से दक्षिणी से पश्चिमी राजस्थान तक के क्षेत्रों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: नए साल से पहले संविदा कर्मियों के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान, अब हर साल बढ़ेगा वेतन

Pic Social media

सीएम शर्मा (CM Sharma) ने आगे कहा कि जल संसाधन विभाग को योजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल सुविधा के बेहतर प्रबंधन के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को समर कंटीजेंसी प्लान (Contingency Plan) पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) के विषय में जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सख्त लें निर्णय

मुख्यमंत्री शर्मा ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों का सघन सर्वेक्षण कराते हुए उन क्षेत्रों के मालिकों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने निर्धारित समयावधि में कार्य शुरू नहीं किया है।

समय समय पर हो निरीक्षण

सीएम भजनलाल ने ब्यावर, कोटा, जालौर, राजसमंद में स्टोन मंडियों की स्थापना एवं स्टोन क्लस्टर्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यापारियों के लिए सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आई.टी.आई. संस्थानों के नियमित निरीक्षण के लिए भी निर्देशित किया।

ये भी पढ़ेंः CM Bhajan Lal Sharma ने बीकानेर हाउस, उदयपुर हाउस और पुनर्निर्माणाधीन राजस्थान हाउस का किया निरीक्षण

सीएम ने दिए टेंडर निकालने के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैटक में सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को समान कार्यों के लिए एक साथ ही टेंडर निकालने के लिए निर्देशित किया, जिससे समय की बर्बादी न हो और जनसुविधाओं के कार्य जल्द प्रारम्भ हो सके। सीएम शर्मा ने जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में प्रदूषित जल को ट्रीट करने वाले प्लांट में देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सहकार मार्ग स्थित इमली फाटक एवं रिद्धी-सिद्धी चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाईओवर्स की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

आपको बता दें कि इस बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण अपर्णा अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कुलदीप रांका, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) आलोक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव उपस्थित रहे, वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक वीसी के माध्यम से जुड़े।