Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने दिया संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा, अब हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा वेतन
Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नए साल से पहले बड़ा तोहफा दे दिया है। आपको बता दें कि राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार अब प्रदेश में संविदा (Contract) पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में सालाना 5 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। इसके लिए भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने अशोक गहलोत सरकार के समय बनाए गए भर्ती नियमों पर संशोधन कर दिया है। जिसकी सूचना कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
ये भी पढ़ेंः CM Bhajan Lal Sharma ने बीकानेर हाउस, उदयपुर हाउस और पुनर्निर्माणाधीन राजस्थान हाउस का किया निरीक्षण

आपको बता दें कि कार्मिक विभाग (Personnel Department) द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान संविदागत सिविल पदों पर भर्ती (संशोधन) नियम, 2024 लाया जाएगा। इसके मुताबिक मानदेय में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए राजस्थान संविदा सिविल पदों पर नियुक्ति नियम, 2022 के नियम 13 के उपनियम (1) को बदला गया है। अब हर साल संविदाकर्मियों के कार्य की समीक्षा कर 5% की वृद्धि की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Snow Fall: शिमला-मनाली छोड़िए..राजस्थान में भी हो रही बर्फबारी
जानें किसे कब से मिलेगा लाभ
इसका लाभ केवल उन्हीं संविदाकर्मियों (Contract Employees) को दिया जाएगा जो 1 जनवरी से 31 दिसम्बर के बीच छह माह या उससे अधिक सेवा पूरी किए हों। ऐसे कर्मचारियों को अगले साल के एक जनवरी से लाभ दिया जाएगा। वहीं जिन संविदा कर्मचारियों की सेवा को 1 जुलाई से 30 जून के बीच छह माह या इससे अधिक हो गया है, उनके मानदेय में एक जुलाई से वृद्धि की जाएगी। यानी की इसका लाभ 1 जुलाई या 1 जनवरी से मिल सकेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
