Rajasthan

Rajasthan: बीकानेर दौरे पर पहुंचे CM भजनलाल, प्रशासनिक तैयारियों का लिया जायजा

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन, केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ सड़क किनारे ली चाय की चुस्की

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) बीकानेर के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। बीकानेर दौरे पर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने पलाना में 22 मई को होने वाली पीएम मोदी की जनसभा के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम भजनलाल ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के प्रस्तावित बीकानेर (Bikaner) दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा स्थल पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) के साथ भूमि पूजन भी किया।


ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान के होनहार छात्रों को तोहफा, JEE-NEET कोचिंग का पूरा खर्च उठाएगी भजनलाल सरकार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का दौरा

आपको बता दें कि आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। बीकानेर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश के 103 स्थान पर रेलवे स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

करणी माता मंदिर में सीएम ने किए दर्शन

पलाना में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर के देशनोक में करणी माता मन्दिर (Karni Mata Temple) में दर्शन के लिए पहुंचे। जहां पर देवी मां पूजन अर्चना की। इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने देर शाम बीकानेर में डूंगर कॉलेज के निकट स्थित थड़ी पर चाय का स्वाद लिया। बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करणी माता मंदिर में सफेद काबा के दर्शन किया। सफेद चूहे को शुभ दर्शन माना जाता है। काबा यानी बच्चा। करणी माता मंदिर में हजारों चूहे हैं। इतने चूहो में एक सफेद चूहे का दिखना शुभ कहलाता है। सीएम शर्मा और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने फर्स पर बैठकर दर्शन किए। आस्था और परंपरा के साथ दर्शन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ये भी पढे़ंः Rajasthan: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जयपुर में निकली तिरंगा यात्रा, CM भजनलाल हुए शामिल

बेटियों को पढ़ने की दी सीख

इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा की सादगी देखकर लोग अभिभूत हो गए। सीएम भजनलाल शर्मा ने आम आदमी की तरह सड़क किनारे थड़ी पर बैठकर कुल्लड़ चाय पी और आमजन के साथ आत्मीयता से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बेटियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही सीएम भजनलाल ने बेटियों को पढ़ने की सीख दी और चॉकलेट भी भेंट की।

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा के साथ केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह,ओबीसी मोर्चा प्रेदश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष देहात विनोद गिरी गुसाईं, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर पुजारियों और ट्रस्ट सदस्यों ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया। मंदिर परिसर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी संक्षिप्त जायजा लिया।