Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के होनहार छात्रों को तोहफा, JEE-NEET कोचिंग का पूरा खर्च उठाएगी भजनलाल सरकार

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: JEE और NEET की तैयारी अब मुफ्त, भजनलाल सरकार ने शुरू की मेधावी छात्रों के लिए खास योजना

Rajasthan News: राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि राजस्थान (Rajasthan) की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) युवाओं के हित के लिए लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रही है। युवाओं को रोज़गार और अच्छे करियर बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में भजनलाल सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उन एक हजार होनहार छात्रों को फ्री JEE और NEET कोचिंग देने की घोषणा की है, जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा (Board Exams) में शानदार अंक हासिल किए हैं। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन पढ़ाई में अत्यंत प्रतिभाशाली हैं।

Rajasthan
Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Rajasthan: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जयपुर में निकली तिरंगा यात्रा, CM भजनलाल हुए शामिल

हर साल प्रत्येक छात्र पर दो लाख रुपये खर्च करेगी सरकार

भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र पर प्रतिवर्ष 2 लाख रुपये खर्च करेगी। यह योजना देशभर में राज्य स्तर पर पहली बार किसी राज्य द्वारा इस पैमाने पर लागू की जा रही है। शिक्षा विभाग ने इस विषय में प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था, जिसे सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की सरकार ने तुरंत मंजूरी दे दी। इस योजना का लाभ राजस्थान के सरकारी स्कूलों के छात्रों के साथ-साथ RTE (शिक्षा का अधिकार) के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को भी मिलेगा। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित स्कूलों से आवेदन लेकर योग्य छात्रों की लिस्ट तैयार करेंगे और उसे शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे।

भजनलाल सरकार का कोटा-सीकर मॉडल पूरे राज्य में

छात्रों को जयपुर, कोटा और सीकर (Sikar) के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में तैयारी कराई जाएगी, जिसके लिए सरकार ने पहले ही इन संस्थानों से प्रस्ताव मंगवाए हैं। चयनित छात्रों को जयपुर के प्रसिद्ध स्कूलों में 11वीं में एडमिशन दिलाया जाएगा जिससे वे वहीं रहकर कोचिंग में तैयारी कर सकें। जयपुर में सरकार उनकी रहने और खाने की व्यवस्था भी करेगी।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान की बेगम बतूल और शीन काफ निजाम को ‘पद्म श्री’ से किया सम्मानित

तकनीक से सशक्त बनाएगी भजनलाल सरकार

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) की इस योजना में छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा भी फ्री दी जाएगी। साथ ही, शिक्षा विभाग की पहले से चली आ रही लैपटॉप वितरण योजना के अंतर्गत इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। लैपटॉप का वितरण स्कूलों की अनुशंसा और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि चयनित छात्रों को उन महात्मा गांधी अंग्रेजी और सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा, जहां नामांकन कम है। इससे न केवल मेधावी छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि इन स्कूलों में नामांकन और गुणवत्ता दोनों बढ़ सकेंगे।

भजनलाल सरकार की दूरदृष्टि का नतीजा

IIT मद्रास (IIT Madras) की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे देश में नीट (NEET) और JEE की तैयारी करने वाले छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा राजस्थान में है। कोटा में हर साल 2.5 लाख छात्र कोचिंग के लिए आते हैं और पूरे देश से करीब 30 लाख छात्र JEE और नीट (NEET) की परीक्षाएं देते हैं। अब राजस्थान सरकार की इस योजना से राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्र भी इस दौड़ में मजबूत भागीदार बन सकेंगे।